टॉक्सिक से पहले देखिए यश की बेस्ट 5 रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में, IMDB रेटिंग हिला देगी दिमाग

Published on 24 अग॰ 2026

Aug 24, 2026 03:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

साउथ सुपरस्टार यश को आपने KGF जैसी फिल्मों में एक्शन करते हुए, एंग्री लुक में देखा होगा। लेकिन क्या आपने यश के करियर की बेस्ट रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्में देखी हैं? ये हैं यश के करियर की बेस्ट 5 फिल्में।

yash's romantic comedy films imdb rating see here

यश की बेस्ट 5 रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में, IMDB रेटिंग हिला देगी दिमाग

कन्नड़ फिल्मों के हीरो यश अपनी अगली फिल्म टॉक्सिक से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिलाने आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यश ने एक्शन फिल्म टॉक्सिक और KGF से पहले कई शानदार रोमांटिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में दी हैं। हम एक्टर के फिल्मी करियर से ऐसी 5 फिल्में लेकर आए जो आपको टॉक्सिक रिलीज से पहले एक बार जरूर देखनी चाहिए। इन फिल्मों को IMDB पर मिली है शानदार रेटिंग।

ड्रामा

साल 2012 में एक कन्नड़ फिल्म ड्रामा आई थी। फिल्म के लीड हीरो थे आज यश। आज की फिल्मों में मारधाड़ करने वाले यश को इस फिल्म में रोमांटिक किरदार में देखा गया था। उस समय 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। IMDB पर इस फिल्म को 7 की शानदार रेटिंग मिली है।

ड्रामा

राजा हुली

साल 2013 में यश एक और शानदार फिल्म राजा हुली आई थी। इस फिल्म में उनका किरदार एक अमीर परिवार से होता है। राजा हुली अपने दोस्तों के लिए जान भी दे सकता है। ऐसे में एक दिन वो अपने एक दोस्त का लव लेटर एक लड़की तक पहुंचाता है।उसे पता चलता है ये तो उसकी ही एक्स-गर्लफ्रेंड है। उस लड़की को अब राजा हुली से दोबारा प्यार हो जाता है। ऐसे में राजा दोस्त और प्रेमिका के बीच फंस जाता है। इसी बीच एक्मुर्देर होता है जिसका इल्जाम राजा हुली पर आता है। फिल जबरदस्त थी। IMDB पर इसे 7.2 की रेटिंग मिली हुई है।

राजा हुली

मिस्टर एंड मिसेज रामचारी

साल 2014 में यश की एक और रोमांटिक फिल्म आई थी जिसका नाम था मिस्टर एंड मिसेज रामचारी। फिल्म में रामचारी एक ऐसा किरदार होता है जिसे बहुत जल्दी गुस्सा आता है। वो कॉलेज में कम और दोस्तों के साथ मस्ती करते ज्यादा रहता है। फिर उसकी लाइफ में दिव्या नाम की लड़की की एंट्री हो जाती है। दोनों का परिवार शादी के लिए नहीं मानता। लेकिन फिर एंड में जो होता है वो देखने वाला है। IMDb पर इस फिल्म को 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है।

मिस्टर एंड मिसेज रामचारी

गूगली

साल 2013 में आई एक और रोमांटिक फिल्म जिसमें यश ने एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा के साथ रोमांस किया था। फिल्म में यश का किरदार शरत एक तेज और बेफिक्र बिजनेस का स्टूडेंट होता है। इसे मेडिकल स्टूडें स्वाति से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के बीच ईगो क्लैश और गलतफहमी की वजह से दूरी आ जाती है। IMDB पर इस फिल्म को 7.5 की रेटिंग मिली है।

गूगली

किराटका

साल 2011 में आई यश स्टारर फिल्म किराटका भी एक रोमांटिक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म में यश का किरदार अपने दुश्मन गांव की लड़की से से प्यार कर बैठता है।

किराटका

दोनों गांव के बीच का ये विवाद इनके रिश्ते पर भारी पड़ता है। लेकिन यश का किरदार अपने प्यार के लिए जंग लड़ता है। IMDB पर इस फिल्म को 7.6 की रेटिंग मिली है।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।

एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

See Less