देश की सबसे सस्ती प्रीमियम हैचबैक, कीमत सिर्फ ₹5.99 लाख; डीलर दे रहे ₹55000 का डिस्काउंट

Published on 8 सित॰ 2026

Sep 08, 2026 04:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इसके पेट्रोल और CNG ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, डीजल मॉडल पर 45,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। बता दें अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए के बीच हैं। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से होता है।

Tata Altroz Rs 55000 Discounts In September 2026

इस प्रीमियम हैचबैक पर आया ₹55000 का डिस्काउंट

Tata Altroz

केवल

₹8,300/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

सितंबर में गणेश चतुर्थी के साथ फेफ्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई कार कंपनियों ने इस महीने अपनी गाड़ियों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स का नाम भी शामिल है। दरअसल, कंपनी इस महीने अपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर 55,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके पेट्रोल और CNG ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, डीजल मॉडल पर 45,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। बता दें अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख रुपए से 10.77 लाख रुपए के बीच हैं। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से होता है। वहीं, ये सेगमेंट में सबसे सस्ती कार भी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

टाटा अल्ट्रोज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा अल्ट्रोज 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे फाइव-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल यूनिट से जुड़ा है। इसके अलावा, 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ एक CNG डेरिवेटिव भी ऑफर किया जा रहा है।

टाटा अल्ट्रोज स्मार्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें व्हील कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील, LED टेल-लैंप, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रिमोट कीलेस एंट्री, सभी दरवाजों पर पावर विंडो, आइडल स्टार्ट-टॉप (सिर्फ पेट्रोल-MT), मल्टी-ड्राइव मोड (CNG में नहीं),सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ESC और 6 एयरबैग मिलते हैं। अल्ट्रोज प्योर के फीचर्स की बात करें तों इसमें ऑटो LED हेडलैंप, ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs), रेन-सेंसिंग वाइपर, 7.0 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 4 स्पीकर, ऊंचाई एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट, रियरव्यू कैमरा और रियर डिफॉगर दिया है।

दूसरी तरफ, कंपनी प्री-फेसलिफ्ट टाटा टियागो के बचे स्टॉक पर 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। XE वैरिएंट को छोड़कर, टियागो पेट्रोल और टियागो CNG दोनों पर 15,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में नई टियागो भी लॉन्च की है। 2026 टियागो 6 ट्रिम लेवल में उपलब्ध है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, प्योर प्लस ए और क्रिएटिव शामिल है। बेस लेवल पर 2026 टियागो सेलेरियो की कीमत 4.70 लाख रुपए से थोड़ी सी सस्ती है। वहीं, ग्रैंड i10 निओस की कीमत 5.55 लाख रुपए है, यानी इससे ये काफी सस्ती है।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़देश की सबसे सस्ती प्रीमियम हैचबैक, कीमत सिर्फ ₹5.99 लाख; अभी सस्ते में मिल रही

See Less