इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.55 लाख रुपए से 8.84 लाख रुपए तक जाती हैं। इस कार को पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में खरीद सकते हैं। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा से होता है। वहीं, कीमत के मामले में ये देश की सबसे सस्ती सेडान मानी जाती है।
सितंबर के साथ फेस्टिवल मंथ की शुरुआती हो चुकी है। ऐसे में कंपनी ने इस महीने के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर 30,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं। टिगोर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.55 लाख रुपए से 8.84 लाख रुपए तक जाती हैं। इस कार को पेट्रोल, iCNG और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में खरीद सकते हैं। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा से होता है। वहीं, कीमत के मामले में ये देश की सबसे सस्ती सेडान मानी जाती है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
2025 टाटा टिगोर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2025 टिगोर के एक्सटीरियर की तरफ हल्के स्टाइलिंग चेंजेस किए गए हैं। ग्रिल और फ्रंट बंपर में मामूली डिजाइन अपडेट किए गए हैं और कुछ वैरिएंट में छोटा बूटलिड स्पॉइलर दिया गया है। एलॉय व्हील का डिजाइन वही है, लेकिन हाइपरस्टाइल व्हील का लुक बदला हुआ है। इंटीरियर थीम नई है और सभी वैरिएंट अब नए एल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील के साथ आते हैं, जिसमें हायर ट्रिम्स में डुअल-टोन लेदर फिनिश है।
वैरिएंट अपग्रेड की बात करें तो 2025 टिगोर XT में 3.5-इंच का म्यूजिक सिस्टम डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। 2025 टिगोर में दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसके टॉप ट्रिम में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा दिया है। इसमें नया इंटीरियर शेड और ज्यादा कम्फर्ट का भी ध्यान रखा गया है।
नई टिगोर XZ में डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ LED हेडलैंप, 15 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, अलग-अलग फ्रंट आर्मरेस्ट, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ 7-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, साथ ही वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा जैसे मॉडल से होता है। टिगोर, डिजायर, ऑरा और वरना से बहुत सस्ती सेडान भी है।
टाटा टिगोर EV की डिटेल
देश की सबसे सस्ती कारों में टिगोर EV एकमात्र इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें 75hp मोटर के साथ सिंगल 26kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 315Km है। हालांकि, फीचर्स के मामले में टियागो दूसरे मॉडल से काफी पीछे नजर आती है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही अपडेट मिल सकता है। साथ ही, कंपनी इसमें BaaS की सुविधा भी जोड़ सकती है।
