5.50 लाख रिश्वत मांगने वाले SDM पर केस: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी घूस; ACB की ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर नहीं लिए थे रुपए - Kota News

Published on 18 सित॰ 2026

बारां जिले के अंता के उपखंड अधिकारी (SDM) हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एसडीएम ने प्रॉपर्टी डीलर से प्लानिंग की जमीन पर लगी आपत्ति हटाने और एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के बदले

.

पीड़ित की शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन किया था, जिसमें एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने की एवज में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई थी, जिसकी भनक SDM को लग गई और उसने रिश्वत नहीं ली थी।

सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात की पुष्टि होने के चलते एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच एसीबी बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे।

2 जमीनों के लिए मांगी थी 5.50 लाख की रिश्वत

प्रॉपर्टी डीलर ने बताया- एक प्लानिंग की जमीन में पूर्व SDM की लगाई आपत्ति हटाने की एवज में 5 लाख रुपए और दूसरी प्लानिंग की जमीन के एग्रीमेंट पर लगा स्टे हटाने की एवज में 50 हजार रुपए मांगे रहे हैं। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया। इसमें स्टे हटाने के बदले 50 हजार रुपए की डिमांड सामने आई।

शिकायतकर्ता ने कुछ रुपए कम करने के लिए कहा तो SDM ने 45 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई और कथित दलाल को रुपए देने के लिए कहा। इस पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई, लेकिन SDM को इसकी भनक लग गई और उसने रुपए लेने से इनकार कर दिया था।

------------

रिश्वत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:रीडर और UDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले

करौली जिले के में एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। (पूरी खबर पढ़ें)

पिता के सच से पकड़ा गया रिश्वतखोर बेटा:60,000 की रिश्वत वाले बैग में मिले थे 4 लाख, SDM काजल ट्रैप मामले में एक और FIR

करौली जिले की नादौती SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और UDC प्रवीण कुमार धाकड़ 60 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए थे। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 16 अप्रैल को की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

तीसरी कोशिश में ट्रैप हुई रिश्वतखोर SDM काजल:वॉट्सएप कॉल सबूत, रीडर ने कहा-पैसे आ गए; एसडीएम बोली- ओके, पढ़िए ट्रैप की पूरी कहानी

ACB ने 16 अप्रैल को करौली जिले की नादौती SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और UDC प्रवीण कुमार धाकड़ को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। रिश्वत खातेदारी जमीन के मालिकों के बीच बंटवारे को लेकर फैसला देने (तकासमा) के एवज में मांगी थी। (पूरी खबर पढ़ें)