फरीदाबाद पुलिस ने 5 करोड़ के नशीले पदार्थ जलाए: 475 किलो गांजा, 68 किलो डोडा पोस्त समेत हेरोइन-चरस भी शामिल - Faridabad News
Published on 18 सित॰ 2026
फरीदाबाद1 घंटे पहले
कॉपी लिंक
फरीदाबाद में नशीले मादक पदार्थों जलवाती पुलिस।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा 425 मामलों में जब्त किए गए 5 करोड़ रुपए के नशीले मादक पदार्थों को जलाया गया। इसमें 553 किलो से ज्यादा पदार्थों में गांजा, डोडा पोस्त, चरस, हेरोइन, अफीम समेत प्रतिबंधित कैप्सूल शामिल हैं। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में में इनको आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कार्रवाई में फरीदाबाद पुलिस के 419 मामलों में जब्त मादक पदार्थ शामिल थे। इसके अलावा GRP के 6 मामलों में बरामद गांजा और डोडा पोस्त भी जलाया गया। इस तरह कुल 425 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
475 किलो गांजा और 68 किलो डोडापोस्त जलाया
आंकड़ों के अनुसार, कार्रवाई में 475.311 किलोग्राम गांजा और 68.442 किलोग्राम डोडा पोस्त जलाया गया। इसके अलावा 5.418 किलोग्राम चरस, 772.45 ग्राम हेरोइन और 3 किलो 235 ग्राम 65 मिलीग्राम अफीम भी जलाकर निस्तारित की गई।
आग में जलाने से पहले सभी कट्टों को वजन किया गया।
प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली टैबलेट भी शामिल
पुलिस ने 288 इंजेक्शन, 8 बोतल, 1,072 प्रतिबंधित कैप्सूल, 2,425 नशीली टैबलेट और 39 कैप्सूल भी जलाए। इसके अलावा एक मामले में बरामद सात हेरोइन कैप्सूल, 11 MDMA कैप्सूल, 13 अन्य कैप्सूल, 3.66 ग्राम कोकीन एवं कैफीन और 31.83 ग्राम मेथामफेटामाइन को भी जलाया गया।
GRP के 58 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ भी जलाए
GRP के 6 मामलों में बरामद 42.286 किलोग्राम गांजा और 16.650 किलोग्राम डोडा पोस्त भी कार्रवाई में शामिल रहा। पुलिस का कहना है कि जब्त मादक पदार्थों को सुरक्षित रखने के बाद ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाया जाता है।
.
खबरें और भी हैं...
फरीदाबाद में चाय के खोखे में घुसी कार, फिर पलटी: गोवंश को बचाने के चक्कर में हादसा, बाल-बाल बचा बाइक सवार
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
मार्निंग वॉक पर निकले युवक की करंट से मौत: फरीदाबाद में सड़क पर पड़ा था टूटा तार; पालतू कुत्ते को बचाने के चक्कर में झुलसा
0:29
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद निगम SE की वापसी पर पूर्व-MLA ने तोड़ी चुप्पी: ऑडियो कांड में FSL जांच की मांग; बोले- छुट्टी के दिन तबादला क्यों
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में वाहन चोरी के 5 गिरोह का भंडाफोड़: 11 आरोपी गिरफ्तार; JCB-ऑटो समेत चोरी के 21 वाहन बरामद