नगर निगम के 4 वार्डों 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण बुधवार को पुनर्मतदान हुआ। गुरुवार को मतगणना के बाद चारों वार्डों के परिणाम जारी होंगे। खास बात यह है कि इन बूथों पर 5 दिन में मतदान 4.91% बढ़ गया। 11 सितंबर को जहां 65.18% मत
.
इसके पीछे जीत-हार का वह गणित रहा, जो 14 सितंबर को इन पांच बूथों की ईवीएम को छोड़कर हुई मतगणना के बाद सामने आ चुका था। यह गणित भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों निर्दलीय प्रत्याशियों को भी पता था। ऐसे में सभी को एक-एक वोट की ताकत मालूम थी और परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए वे जुट गए। इसी कारण वार्ड 9, 18 और 25 के बूथों पर मतदान में 8% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि एक बूथ पर मतदान घटने से कुल औसत बढ़ोतरी 5% से कम रही।
बुधवार को मतदान की छुट्टी नहीं थी, फिर भी दोनों पार्टियों के बड़े नेता सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। इन पांचों केंद्रों पर कुल 6,253 मतदाता थे। इनमें से 11 सितंबर को 4,076 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 4,383 हो गई। यानी 11 सितंबर के मुकाबले बुधवार को 307 ज्यादा वोट पड़े।

- वार्ड 9 के मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की भीड़ रही। दोनों पार्टियों की टेबलों पर मतदाता पर्चियों के लिए आते रहे। समर्थक पर्ची देने के साथ यह भी ध्यान रख रहे थे कि कौन मतदाता अब तक नहीं पहुंचा। वे लिस्ट चेक कर पर्ची लेकर घर-घर गए और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाते दिखे।
- वार्ड 18 के मतदान केंद्र पर नंदराम लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में दिखे। वे लाठी के सहारे वोट देने आए। उन्होंने कहा कि वोट देना जरूरी है। वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान नहीं होना चाहिए।
- व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचीं कमला : वार्ड-18 के मतदान केंद्र पर कमला व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास होना चाहिए।
भाजपा प्रत्याशी मिठाई की दुकान पर बैठे, कांग्रेस का हंगामा
पुलिस ने दुकान बंद कराई

वार्ड-18 के मतदान केंद्र के ठीक सामने मिठाई की दुकान पर भाजपा प्रत्याशी बैठ गए। कांग्रेस समर्थकों ने इसका विरोध किया और हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मिठाई की दुकान बंद करा दी। मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने पर रोक थी। पुलिस ने इसका सख्ती से पालन कराया। इस पर मतदाता मोबाइल रखने वालों को ढूंढते रहे। कुछ मतदाता नाराज होकर बिना वोट दिए ही चले गए।

मतगणना, 4 वार्डों के परिणाम आज इन पांचों बूथों की मतगणना गुरुवार सुबह बजे से भवानी निकेतन में शुरू होगी। पुनर्मतदान के कारण चारों वार्डों का परिणाम अटका था। इन बूथों की मतगणना पूरी होते ही वार्ड 9, 18, 25 और 34 का परिणाम भी जारी हो जाएगा।