रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर होंगे 5 बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ इतने रन बनाते ही सचिन को छोड़ देंगे पीछे

Published on 24 सित॰ 2026

Rohit Sharma Virat Kohli Records : भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी टूट सकता है.

Rohit Sharma Virat Kohli Records : भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी टूट सकता है.

author-image

New Update

Rohit Sharma Virat Kohli Records

Rohit Sharma Virat Kohli Records Photograph: (ANI)

Rohit Sharma Virat Kohli Records : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज के जरिए ये दोनों लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस सीरीज में रोहित 2 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वहीं विराट के पास 3 रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. आइए इस दोनों के इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं. 

रोहित और विराट इस सीरीज का पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद भातर और वेस्टइंडीज के बीच में दूसरा वनडे मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के फाइनल वनडे मैच के लिए 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला होगा. इन तीनों मैचों में रोहित और विराट के पास ये रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा.

रोहित शर्मा के पास 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के बहुत नजदीक हैं. हिटमैन ने अब तक टीम इंडिया के लिए खेले 288 वनडे मैचों में 11895 रन बनाए हैं. अब वो 12000 रन पूरे करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को हासिल करने से सिर्फ 105 रन दूरे हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के तीन मैचों में वो 105 रन बना लेते हैं तो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम 12000 रन दर्ज हो जाएंगे. 

The Hitman is ready to let his bat do the talking! 🔥

Will Rohit Sharma unleash his fury against the West Indies?

Watch him in #INDvWI 👉 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/WP71u4OR1F

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2026

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास इसके अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर सकते हैं. ऐसा करने से रोहित शर्मा सिर्फ 135 रन पूछे हैं. अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इतने रन बना लेते हैं तो, वो भारत के लिए बतौर ओपनर 10000 रन पूरे कर लेंगे. 

विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड 

विराट कोहली के पास भी इस सीरीज में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. विराट वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के बहुत पास हैं.  विराट ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं. अब विराट पंद्रह हजार रन के आंकड़े से सिर्फ 59 रन दूर हैं. विराट अगर इस सीरीज में 59 रन बना लेते हैं तो वो 15000 वनडे रन पूरे कर लेंगे. 

इस उपलब्धि को हासिल करते हुए ही विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा. दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने 15000 वनडे रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी, जबकि कोहली ने अब तक 302 पारियां ही खेली हैं. ऐसे में विराट कोहली ज्यादा से ज्यादा 303 या 304 पारियों में ये रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं.

The King was in his element. 124 runs of class. 👑

Will #ViratKohli carry this batting brilliance into the upcoming ODI series against West Indies?

Watch him in action, #INDvWI, 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/K4SzFjZoy8

— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को एक और मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली के पास लिस्ट ए क्रिकेट में शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका होगा. लिस्ट ए में सचिन तेंदुलकर ने 60 शतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली अब तक 59 शतक लगा चुके हैं. इस सीरीज में विराट के पास एक अर्धशतक लगाने सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है. 

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें