Aug 24, 2026 03:32 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Top 5 Hollywood Horror Movies: हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको ये कुछ फिल्में जरूर देखनी चाहिए। दमदार हिंदी डबिंग और कहानी की वजह से इन्हें भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।

हॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों को भारत में मिला जनता का बेशुमार प्यार।
भारतीय फिल्में भले ही VFX और CGI के मामले में अब बेहतर कर रही हैं, लेकिन अभी भी हमें वैसी हॉरर फिल्में नहीं मिल रही हैं, जैसी हॉलीवुड में बनती आई हैं। यही वजह है कि हॉरर फिल्मों के फैंस अभी भी हॉलीवुड फिल्मों की तरफ ही रुख करते हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं 5 सबसे बड़ी हॉरर फिल्में कौन सी हैं? तो चलिए आपको आज ऐसी पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने में कामयाब रहीं।
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
लिस्ट की शुरुआत सच्ची घटनाओं पर आधारित हॉरर फिल्मों के सबसे बड़े यूनिवर्स द कॉन्जुरिंग के साथ होती है। टॉप 5 की लिस्ट में जो नाम सबसे ऊपर है, वह है 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 120 करोड़ रुपये कमाए थे। यह किसी भी हॉलीवुड हॉरर मूवी के लिए सबसे ज्यादा कलेक्शन नंबर है। लेकिन दूसरे नंबर पर भी कॉन्जुरिंग ही है।
द कॉन्ज्यूरिंग 2
टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'द कॉन्जुरिंग' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'द कॉन्जुरिंग-2' ने कॉन्जुरिंग यूनिवर्स की पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टॉप 5 लिस्ट में दूसरी जगह बना ली थी। मालूम हो कि भारत में जो सबसे बड़ी हॉरर मूवीज रही हैं, उनमें से ज्यादातर इसी यूनिवर्स से निकलती हैं।
ऑब्सेशन
यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी पॉपुलर हो जाएगी कि टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बना लेगी। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 75.30 करोड़ रुपये कमाए थे। छोटे बजट की इस फिल्म ऑब्सेशन ने भारत में शानदार पकड़ बनाते हुए 'द नन' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया और तीसरी पोजिशन पर पहुंच गई। इस फिल्म की शुरुआत बतौर सस्पेंस थ्रिलर होती है, लेकिन फिर यह एक हॉरर मूवी का ट्विस्ट ले आती है।
द नन
कॉन्जुरिंग यूनिवर्स की ही फिल्म 'द नन' साल 2018 में आई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये कमाए थे। टॉप 5 की लिस्ट में यह खौफनाक फिल्म नंबर 4 पर काबिज है। अगर आपने यह फिल्म देखी नहीं है तो जान लीजिए कि यह मूवी कॉन्जुरिंग यूनिवर्स के ही एक किरदार से शुरू हुई थी। जो बाद में द नन और फिर इसके सीक्वल तक आगे बढ़ाई गई।
एनाबेल - क्रिएशन
यह 'एनाबेल' यूनिवर्स की साल 2017 में आई फिल्म है। यह इस यूनिवर्स की पहली फिल्म थी और इसे इतना पसंद किया गया कि उस दौर में इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के करीब कमाई कर डाली थी।
