केरल में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 5 लोगों की मौत; 2 लापता

Published on 21 सित॰ 2026

Kerala Landslides: केरल में रविवार को मौसम का कहर देखने को मिला. जहां कई इलाकों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं.

Kerala Landslides: केरल में रविवार को मौसम का कहर देखने को मिला. जहां कई इलाकों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं.

author-image

New Update

Kerala Flash Flood

केरल में बाढ़ और भूस्खलन का कहरौ Photograph: (File)

Kerala Landslides: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले केरल में भारी बारिश का कहर देखने को मिला. दरअसल, भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन और मिट्टी धंसने के साथ अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की घटनाएं सामने आई हैं. जिनमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. बिगड़ते हालात को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने अधिकारियों को हर घंटे स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है.

इडुक्की और कोट्टायम में SMS अलर्ट जारी

बता दें कि कल यानी रविवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सतीसन के निर्देशों के बाद, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कमिश्नर विग्नेश्वरी (IAS) ने स्थिति का जायजा लेने के लिए इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की. बयान में बताया गया कि इडुक्की और कोट्टायम के लिए मौसम की स्थिति के बारे में SMS अलर्ट जारी किए गए थे और कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और जरूरी कदम उठाने, जैसे कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, का निर्देश दिया गया था.

STORY | Nilambur flash flood: Three more bodies recovered, toll rises to five

The death toll in a flash flood in Nilambur in Malappuram district rose to five on Monday, with three more bodies recovered after search operations resumed for people who went missing in Kottapuzha… pic.twitter.com/Sm2rq1dBLP

— Press Trust of India (@PTI_News) September 21, 2026

मुख्यमंत्री ने मलप्पुरम जिले के निलंबूर-अमरंबलम इलाके में आपदा प्रबंधन बल की एक विशेष टीम को तुरंत तैनात करने का भी निर्देश दिया, जहां कोट्टापुझा नदी में पांच लोग बह गए थे.

अचानक आई बाढ़ में पांच लोग बहे, दो की मौत

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम केरल के मलप्पुरम जिले के निलंबूर-अमरंबलम इलाके में कोट्टापुझा नदी में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में पांच लोगों का एक समूह बह गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं. पुलिस के मुताबिक, वंडूर का यह समूह उस जगह पहुंचा था और नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी अचानक बाढ़ आने से जलस्तर बढ़ गया और सभी लोग बह गए.

इस दौरान एक स्थानीय निवासी ने एक व्यक्ति को बचाया, जबकि फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीम ने दो अन्य लोगों के शव बरामद किए हैं. जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं. केरल के सीएम सतीशन ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए उस इलाके में आपदा प्रबंधन बल की एक विशेष टीम को तुरंत तैनात करने का आदेश दिया है.

कोट्टायम में भूस्खलन का कहर, एक महिला की मौत

वहीं रविवार शाम को कोट्टायम जिले के टीकोय के पास वेलाथुसेरी में हुए भूस्खलन में तमिलनाडु की एक महिला की मौत हो गई और उसकी सहेली घायल हो गई. मरने वाली महिला की पहचान चेन्नई के जवाहर नगर निवासी संगीता अरुल लाल (35) के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि भूस्खलन तब हुआ जब संगीता और उसकी सहेली वागामोन से लौट रही थीं. स्कूटर चला रही संगीता पर सड़क पर खिसककर आई मिट्टी गिर गई. जिसमें उसकी सहेली बच तो गई, लेकिन घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: चीन में बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता भारतीयों की पहचान तेज, DNA नमूनों की मांग

वहीं रविवार दोपहर को केरल के इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में बारिश से बचने के लिए एक शेड के नीचे खड़े तीन लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3:30 बजे, पहाड़ी से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा शेड पर गिर गया, जिससे तीनों लोग उसके नीचे दब गए. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई और उसे इलाज के लिए ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें: वायनाड में भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन, 2 की मौत, कई घायल और 7 लापता; सामने आया वीडियो