क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉड्स के मैदान पर टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी

Published on 11 जुल॰ 2026

Kranti Gaud: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया है. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

Kranti Gaud: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया है. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

author-image

New Update

Kranti Gaud

Kranti Gaud Photograph: (X/BCCI)

Kranti Gaud: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस ऐतिहासिक टेस्ट में भारत और इंग्लैंड की महिला टीम आमने-सामने है. इस लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेकर नया इतिहास रच दिया है. क्रांति गौड़ अब लॉर्ड्स के मैदान पर 5-विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए. इसके बाद क्रांति गौड़ के घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पहली पारी को 170 रनों पर समेट दिया है.

क्रांति गौड़ ने पहले ही दिन इंग्लैंड को दिया था झटका

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन के आखिरी सेशन में टीम इंडिया की पहली पारी 285 रनों पर सिमट गई. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहले ही दिन 9 रन के स्कोर पर क्रांति गौड़ ने पहला झटका दिया. उन्होंने सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2 रन के निजी स्कोर पर LBW आउट कर पवेलियन भेजा. 

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही क्रांति गौड़ ने मचाया तहलका

इसके बाद दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही क्रांति गौड़ ने धमाल मचाना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपना दूसरा विकेट इंग्लैंड की दूसरी ओपनर बल्लेबाज माइया बौशियर के रूप में हासिल की. क्रांति ने माइया बौशियर को यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कराया. बौशियर 52 गेंद पर 3 चौकों की मदद से कुल 23 रन बनाकर आउट हुईं. 

— ICC (@ICC) July 11, 2026

क्रांति गौड़ ने अपना तीसरा विकेट इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के रूप में लिया. क्रांति ने उन्हें एलबीडब्लू आउट कर भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई, साइवर-ब्रंट ने 44 रन बनाए. इसके तुरंत बाद क्रांति ने अपना चौथा विकेट एलिस कैप्सी के रूप में हासिल किया. उन्होंने एलिस कैप्सी को बोल्ड आउट किया, जो 13 गेंद में 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाकर चलती बनीं. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026

लॉड्स टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं क्रांति गौड़

इसके बाद क्रांति गौड़ ने अपना पांचवां विकेट लॉरेन बेल के रूप में हासिल किया और इतिहास रचा. बेल सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह क्रांति गौड़ ने अपने 17 ओवरों में सिर्फ 37 रन देकर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. क्रांति गौड़ का नाम अब लॉर्ड्स के इतिहास में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी के तौर पर दर्ज किया जाएगा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2026

क्रांति गौड़ ने झूलन गोस्वामी का तोड़ा रिकॉर्ड

22 वर्षीय क्रांति गौड़ ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ एक और कीर्तिमान बनाया है। क्रांति गौड़ टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाली भारत की सबसे युवा महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. गोस्वामी ने साल 2005 में यह कारनामा जब किया था, तब वह क्रांति गौड़ से सिर्फ 28 दिन बड़ी थीं. तब गोस्वामी ने दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ यह कीर्तिमान बनाया है. वहीं अब क्रांति गौड़ ने लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यह कारनामा किया है.

यह भी पढ़ें:  ये क्या...! इंग्लैंड की सड़कों पर फंसी टीम इंडिया, स्टेडियम लेट पहुंचने से IND vs ENG के 5वें T20 की टॉस में हुई देरी