भोपाल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में उत्साह के साथ मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक 5687 पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 4200 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि मतदान समाप्त होने तक करीब 4500 वोट पड़ सकते हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चालू होगी। शुक्रवार शाम 4 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना है।
जिला न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम आग्नीध्र कुमार द्विवेदी, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह रघुवंशी ने दौरा किया। वहीं मतदान के दौरान जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण रही है और किसी भी प्रत्याशी या मतदाता की ओर से कोई शिकायत सामने नहीं आई है।

मौके पर पुलिस बल भी तैनात।
मुख्य चुनाव अधिकारी वासु वासवानी ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतदान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। अब तक किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम तक करीब 4500 अधिवक्ता मतदान कर सकते हैं, जिससे इस बार भी मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की संभावना है।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी खालिद हफीज ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी वासु वासवानी के निर्देशन में बड़ी संख्या में चुनाव अधिकारियों की टीम मतदान प्रक्रिया का संचालन कर रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में उत्साह के साथ मतदान जारी।
चुनाव के दौरान 40 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट भी डाले। यह प्रक्रिया जिला बार एसोसिएशन के सभागार में निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराई गई। दिनभर मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की आवाजाही बनी रही। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। अब सभी की नजरें मतदान समाप्त होने और मतगणना के बाद आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
तस्वीरों में देखिए…..

जिला न्यायाधीश मनोज कुमार शिरिवास्तव, सीजेएम आग्नीध्र कुमार द्विवेदी, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह रघुवंशी ने दौरा किया।

पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी मौजूद।

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी मंजू जैन सिंह समेत अन्य अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी वोटिंग प्रक्रिया पूरी करवाते हुए।
.