हरियाणा पुलिस में 48 घंटे के भीतर फिर बड़ा फेरबदल : IPS नरेंद्र बिजारणिया को STF से हटाकर भेजा IRB, पानीपत-पलवल में भी बदले SP - Haribhoomi

Published on 5 सित॰ 2026

3 सितंबर के आदेशों में संशोधन कर 9 वरिष्ठ अफसरों का नया तबादला, करनाल एनकाउंटर विवाद के बीच बिजारणिया की नई तैनाती, गृह जिला होने के कारण बदला दीप्ति गर्ग का प्रभार।

Haryana IPS Transfer

दीप्ति गर्ग को पलवल का एसपी, नरेंद्र बिजारणिया को कंमांडेंट आईआरबी व IPS मेघा भूषण को पानीपत का SP बनाया गया।

  • Published: 05 Sep 2026, 06:30 PM IST
  • Last Updated: 05 Sep 2026, 06:34 PM IST

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर महज 48 घंटे के भीतर पुलिस विभाग में दोबारा व्यापक फेरबदल कर दिया है। नए आदेशों के तहत 9 आईपीएस (IPS) और एचपीएस (HPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है।

इसमें सबसे प्रमुख बदलाव करनाल के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया की तैनाती को लेकर हुआ है, जिन्हें हालिया आदेश रद्द कर अब इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में भेज दिया गया है। इसके अलावा पानीपत और पलवल जिलों में भी नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

करनाल विवाद के बाद नरेंद्र बिजारणिया को हटाया 
हाल ही में करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में हर्ष और बीरबल नाम के दो युवकों की मौत हुई थी। मृतक हर्ष का संबंध रोड़ समाज से था, जिसके बाद से ही रोड़ समुदाय इस मुठभेड़ को संदिग्ध बताते हुए एसपी नरेंद्र बिजारणिया के स्थानांतरण की मांग कर रहा था।

सरकार ने 3 सितंबर को जारी अपनी सूची में उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में एसपी नियुक्त किया था। हालांकि, दो दिन के भीतर ही इस फैसले में संशोधन करते हुए अब उन्हें भोंडसी स्थित पहली इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

दीप्ति गर्ग की जगह मेधा भूषण पानीपत की कमान संभालेंगी 
पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। हालांकि, पानीपत उनका गृह जिला होने के कारण प्रशासनिक नियमों और प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया। शासन ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए नए आदेश जारी किए, जिसके तहत आईपीएस मेधा भूषण को पानीपत का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, दीप्ति गर्ग को अब पलवल के एसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

9 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती तालिका

अधिकारी का नाम

पद (पूर्व)

नई तैनाती

लोकेंद्र सिंह, IPS

पुलिस अधीक्षक, सिक्योरिटी (सीआईडी)

पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच

सुरेंद्र सिंह भोरिया, IPS

पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (पंचकूला)

कमांडेंट, 5वीं बटालियन (HAP मधुबन) / HPA

नरेंद्र बिजारणिया, IPS

पुलिस अधीक्षक, करनाल

कमांडेंट, 1ली इंडिया रिजर्व बटालियन (भोंडसी)

वरुण सिंगला, IPS

पुलिस अधीक्षक, क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट

पुलिस अधीक्षक, सीआईडी सिक्योरिटी

विक्रांत भूषण, IPS

पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स

पुलिस अधीक्षक, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (पंचकूला)

अमित यशवर्धन, IPS

पुलिस अधीक्षक, सिक्योरिटी (सीआईडी)

पुलिस अधीक्षक, कमांडो न्यूवल (अतिरिक्त प्रभार)

मेधा भूषण, IPS

पुलिस उपायुक्त (ईस्ट), सोनीपत

पुलिस अधीक्षक, पानीपत

दीप्ति गर्ग, IPS

पुलिस उपायुक्त, झज्जर

पुलिस अधीक्षक, पलवल

अनिल कुमार, HPS

पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (करनाल)

पुलिस अधीक्षक, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (करनाल)

क्राइम ब्रांच में आईपीएस लोकेंद्र सिंह की तैनाती 
शासन के इस फैसले के तहत क्राइम ब्रांच में आईपीएस लोकेंद्र सिंह की तैनाती की गई है। वहीं सुरेंद्र सिंह भोरिया को हरियाणा आर्म्ड पुलिस (मधुबन) और पुलिस अकादमी में जिम्मेदारी दी गई है। विभाग द्वारा तुरंत प्रभाव से इन सभी अधिकारियों को नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।