तेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी| Navbharat Live

Published on 22 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 22, 2026 | 04:33 PM IST

विज्ञापन

सार

Mumbai Thane Rain Alert: मुंबई और ठाणे जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

mumbai thane heavy rain waterlogging orange alert issued

मुंबई में बारिश का कहर (सोर्स: सोशल मीडिया)

विस्तार

Mumbai Thane Heavy Rain: पिछले दो दिनों से मुंबई समेत ठाणे जिले में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालाकिं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें थमी नहीं हैं। वेस्टर्न एवं सेंट्रल रेलवे की ट्रेनों की गति धीमी जरूर हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लगातार बारिश के कारण ठाणे जिले की वैतरणा, भातसा, उल्हास और कालू नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी किनारे के कई गांवों में पानी घरों के पास तक पहुंच गया है। ठाणे शहर के कलवा, मुंब्रा और मीरा-भाईंदर के निचले इलाकों में नाले उफान पर हैं। महापालिका और जिला प्रशासन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। NDRF की एक टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। नागरिकों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की गई है।

जिले के बड़े बांध 80% से ज्यादा भरे

बारिश से जिले के प्रमुख बांधों में पानी की क्षमता बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

  • भातसा बांध में – 87% ,
  • वैतरणा बांध – 84%
  • मोडक सागर – 82% और तानसा बांध – 79% भर गया है।

बांधों में पानी का स्तर बढ़ने से ठाणे और मुंबई को पानी की आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से बांध प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सड़क और रेल यातायात पर असर

तेज बारिश और हवाओं के कारण ठाणे-नासिक हाईवे और शिल-फाटा मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। कल्याण-डोंबिवली में कुछ सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक धीमा रहा। मध्य रेलवे के अनुसार लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन कुछ जगहों पर 10-15 मिनट की देरी हुई।

यह भी पढ: ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब

जिला प्रशासन की तैयारी

जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने सभी तहसीलदारों और महापालिका आयुक्तों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की गई है। आपदा नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार इस बारिश से धान की फसल को फायदा होगा, लेकिन लगातार बारिश से सब्जियों को नुकसान हो सकता है। वैसे इस बार मानसून देरी से सक्रिय हुआ है,इसलिए जिले के ग्रामीण इलाकों में अभी धान की रोपाई नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक जिले में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। नागरिकों से अनावश्यक घर से न निकलने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Follow Navbharatlive whatsapp