UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से प्लॉट खरीदने का मौका दे रही है. अगर आप भी लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है.
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से प्लॉट खरीदने का मौका दे रही है. अगर आप भी लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/13/cm-yogi-lda-plot-2026-10-13-15-12-44.jpg)
लखनऊ में प्लॉट लेने का शानदार मौक Photograph: (X@myogiadityanath/File)
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में अपने घर का सपना पूरा कराने जा रही है. अगर आप भी लखनऊ में अपना घर बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की वरुण विहार आवासीय योजना में करीब 4,000 अतिरिक्त भूखंडों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए दो नए सेक्टरों में पंजीकरण खोलने का प्रस्ताव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के पास भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद इन सेक्टरों में प्लॉट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
दो सेक्टरों में शुरू हो चुकी है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
इससे पहले योजना के दो सेक्टरों में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एलडीए अब योजना का विस्तार करते हुए नए सेक्टरों में भी भूखंड उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है.
वरुण विहार योजना में अब तक कितने लोगों ने कराया पंजीकरण?
बता दें कि लखनऊ की वरुण विहार योजना को लेकर लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा अब तक सामने आए आंकड़ों से लगाया जा सकता है. इस योजना से जुड़ी जानकारी के लिए 23,549 लोग विजिट कर चुके हैं. इनमें से 11,800 लोगों ने बुकलेट खरीदी है, जबकि 3,959 लोगों ने भूखंड के लिए पंजीकरण कराया है. इन आंकड़ों के बीच एलडीए ने दो और सेक्टरों में बुकिंग शुरू करने की पहल की है. प्रस्तावित 4,000 नए भूखंड उपलब्ध होने पर इच्छुक लोगों को आवेदन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.
रेरा की मंजूरी के बाद शुरू होगी बुकिंग
दरअसल, नए सेक्टरों में पंजीकरण शुरू करने के लिए एलडीए ने रेरा को प्रस्ताव भेज दिया है. अब प्राधिकरण को नियामक की स्वीकृति का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही संबंधित सेक्टरों के भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, वरुण विहार योजना के दो अन्य सेक्टरों में भी जल्द बुकिंग खोलने की तैयारी है. इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव रेरा को भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
आईटी सिटी योजना में 534 किसानों को मिले 800 विकसित भूखंड
वहीं दूसरी ओर, एलडीए की आईटी सिटी आवासीय योजना के तहत भूमि देने वाले किसानों और भू-स्वामियों को भी भूखंड आवंटित किए गए हैं. सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित लॉटरी के जरिए 534 काश्तकारों को कुल 800 विकसित भूखंड दिए गए. आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी की पर्चियां काश्तकारों से ही निकलवाई गईं.
ये भी पढ़ें: यूपी के 9.18 लाख किसानों को सीएम योगी ने दी सौगात, फसल नुकसान की भरपाई के लिए जारी किए 483 करोड़
3,500 एकड़ में विकसित हो रही है आईटी सिटी योजना
एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुलतानपुर रोड पर लगभग 3,500 एकड़ क्षेत्र में आईटी सिटी आवासीय योजना विकसित की जा रही है. इस योजना में लैंड पूलिंग नीति के तहत उन किसानों और भू-स्वामियों को विकसित भूखंड आवंटित किए गए हैं, जिन्होंने 31 अगस्त 2026 तक अपनी जमीन का अनुबंध प्राधिकरण के पक्ष में कराया था.
ये भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा 'जीरो रुपये' का टिकट, सफर के दौरान नहीं होगी परेशानी
