400 रुपये के पार पहुंचा GMP, पहले दिन ही निवेशकों में खरीदने की होड़, चेक करें कीमत

Published on 24 अग॰ 2026

Aug 24, 2026 02:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Symbiotec Pharmalab IPO ग्रे मार्केट में आज 400 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है
  • आईपीओ बुधवार तक खुला रहेगा
Symbiotec Pharmalab IPO

Symbiotec Pharmalab IPO की ग्रे मार्केट में काफी मजबूत स्थिति है।

IPO News: ग्रे मार्केट में अगर किसी कंपनी का इस समय दबदबा बना हुआ है तो वह कंपनी Symbiotec Pharmalab IPO है। ग्रे मार्केट में आईपीओ 400 रुपये के प्रीमियम को पार कर चुका है। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ आज खुल गया है। यह आईपीओ आज 24 अगस्त से 26 अगस्त तक खुला रहेगा। बता दें, दोपहर 2 बजे तक के डाटा के अनुसार आईपीओ को 0.47 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.67 गुना और क्यूआईबी में 0.00 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एनआईआई कैटगरी 0.61 गुना भर चुकी है।

कितना है आईपीओ का साइज (Symbiotec Pharmalab IPO price band)

Symbiotec Pharmalab IPO का साइज 1757 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 15 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1607 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 938 रुपये से 988 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 15 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 90 रुपये की छूट दी है। कर्मचारियों के लिए कंपनी ने 33408 शेयर रिजर्व रखे हैं।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 21 अगस्त को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से निवेशकों ने 526.20 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ग्रे मार्केट दिखा रहा है 40% का फायदा (Symbiotec Pharmalab IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 403 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 40.79 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, कल के मुकाबले आज के जीएमपी में गिरावट देखी गई है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 220 रुपये रहा है। वहीं, सबसे अधिक 410 रुये है। बीते दो दिनों में भले ही जीएमपी में कुछ गिरावट देखी गई है। लेकिन वह बहुत ज्यादा नहीं है।

फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों में 112.50 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज के भुगतान के लिए करेगी। वहीं, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी की कुल कमाई 872.26 करोड़ रुपये थी। वहीं, इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 109.90 करोड़ रुपये हा है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 96.79 करोड़ रुपये रहा था। यानी प्रॉफिट में उछाल देखने को मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less