पानीपत में रविवार को प्रवेश करेगी 'भारत नशा मुक्त यात्रा': 40 स्थानों पर होगा भव्य स्वागत; 10 हजार लोग जुटेंगे - Panipat News

Published on 29 अग॰ 2026

पानीपत31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित लोग। - Dainik Bhaskar

प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित लोग।

पानीपत में युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोहतक से शुरू हुई भारत नशा मुक्त यात्रा रविवार को औद्योगिक नगरी पानीपत पहुंचेगी। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज की अगुवाई में निकल रही इस यात्रा को दाऊजी महाराज और स्वामी शंकरानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर शनिवार को सनौली रोड स्थित श्री कांशिगिरि मंदिर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और औद्योगिक संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि गोहाना रोड से आर्य पीजी कॉलेज तक करीब 40 स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंडित वेद पराशर।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंडित वेद पराशर।

प्रमुख स्वागत स्थल व अगवानीकर्ता

बैठक में निर्णय लिया गया कि गोहाना रोड से लेकर आर्य पीजी कॉलेज तक करीब 40 स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वेद पाराशर ने बताया कि रोहतक से शुरू होकर गोहाना के रास्ते पानीपत पहुंचने पर यात्रा का पहला स्वागत गोहाना रोड पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग करेंगे। इसके बाद ग्रीन मिशन, जीटी रोड गोशाला के पास उद्योगपति रामनिवास गुप्ता और रमेश माटा सामूहिक रूप से अगवानी करेंगे। संजय चौक पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल, पार्षद रॉकी गहलौत, पालीवाल भवन के बाहर पालीवाल परिवार, होटल हाइव के पास सीए एसोसिएशन, रेलवे रोड और सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा पहली पातशाही के बाहर जलपान व पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। समाजसेवी शशिकांत कौशिक भी यात्रा की अगवानी करेंगे।

आर्य पीजी कॉलेज में मुख्य समारोह

यात्रा शाम करीब 6:30 बजे आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक नागरिक भाग लेंगे। रास्ते में जगह-जगह खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए हैं। बैठक में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा, वेद पाराशर, गौरव गोयल, मुकेश बोस, हरचरण सिंह धम्मू, रोशनलाल माहला, राजेंद्र जैन, प्रमिल सिंह, चमनलाल गुलाटी, सुभाष कबीरपंथी, पूर्व सैनिक रघुबीर सिंह, सीए जगदीश धमीजा, प्रीतम गुर्जर, यश हुड़िया और रामनिवास गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में दोस्त के मर्डर में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: एक पहले पकड़ा; नशे में कहासुनी के बाद की थी हत्या

    एक पहले पकड़ा; नशे में कहासुनी के बाद की थी हत्या|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार को कुचला: मौके पर तोड़ा दम, ड्राइवर फरार; प्रत्यक्षदर्शी ने परिजनों को दी जानकारी

    मौके पर तोड़ा दम, ड्राइवर फरार; प्रत्यक्षदर्शी ने परिजनों को दी जानकारी|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में BJP ने राहुल-हुड्डा-इंदुराज भालू के खिलाफ की नारेबाजी: पुतले फूंके; मंत्री पंवार बोले-कांग्रेस ने दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया

    पुतले फूंके; मंत्री पंवार बोले-कांग्रेस ने दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:08
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में SHO की थाने में मौत: सीने में गोली लगी मिली, पास पड़ी थी सर्विस रिवॉल्वर; सुसाइड की आशंका

    0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर