- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- VDA Demolition Drive In Varanasi | Illegal Houses Cleared In Dalmandi
वाराणसी32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वाराणसी की दालमंडी में तोड़े गए 4 नए मकान। वीडीए ने किया था अवैध घोषित।
वाराणसी की दालमंडी में बुधवार को विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा अवैध घोषित किए गए 4 मकानों को जमीदोज कर दिया गया। पोकलैंड और जेसीबी मशीन से इन मकानों को तोड़ा गया।
इन सभी मकानों को पूर्व में नोटिस देते हुए इसे खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। जिसके बाद वीडीए ने आज कार्रवाई की है। इस दौरान एसीपी दशश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर फोर्स के साथ मौजूद रहे।
देखें तीन तस्वीरें …

वाराणसी की दालमंडी में तोड़े गए 4 नए मकान।

जेसीबी और पोकलैंड मशीन ने किया जमीदोज।

पोकलैंड मशीन और जेसीबी ने की तोड़फोड़। मौजूद रहे एसीपी दशाश्वमेध।
4 मकानों का हुआ ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया - वाराणसी की दालमंडी में 181 भवन और 6 मस्जिदों चिह्नित हुई थीं। जिसमें से आज वीडीए द्वारा अवैध घोषित किए गए 4 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इन मकानों को पोकलैंड और जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ा गया है। इसके साथ ही अब दालमंडी में सिर्फ दो भवन शेष हैं। जिन्ह तोड़ने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
बांटा गया 110 करोड़ का मुआवजा केके सिंह ने बताया - अभी तक कुल 110 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटा गया है। कुल 2 मकान शेष है। उम्मीद है की 120 करोड़ रुपए का कुल मुआवजा बांटा जाएगा। इसके अलावा जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले दोनों तरफ डक्ट और नाले के निर्माण का कार्य शुरू होगा। उसके बनने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उम्मीद है कि अगले तीन महीने में सड़क का निर्माण कार्य खत्म करा लिया जाएगा।
अब जानिए क्या है दालमंडी का प्रोजेक्ट दालमंडी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर किया था। उसके बाद दालमंडी में युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया और 9 अगस्त 2026 को सड़क निर्माण का भूमि पूजन स्थानीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया और कहा यह ऐतिहासिक कार्य कराया गया है। इससे बाबा विश्वनाथ के धाम जाने का रास्ता सुगम होगा।

वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।179 भवन और 6 मस्जिदों की क्षतिपूर्ति के लिए उनको 110 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया है। अभी 2 मकान शेष बचे हैं। जिन्हे तोड़ा जाना है।

60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।

215 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए।
पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। उनका भी जद में आ रहा हिस्सा हटाया गया है।
PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। 179 मकानों का ध्वस्तीकरण कार्य पूरा हो गया है। दालमंडी से मलबा हटाया जा रहा है। आज भूमि पूजन के बाद दालमंडी में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
यूपी में उफनाती नदी में स्कॉर्पियो सवार 6 लोग बहे: कूदकर बचाई जान; काशी में 100 मंदिर डूबे, सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं
1:22- कॉपी लिंक
शेयर
वाराणसी न्यूरोसिटी में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर हंगामा: 40 हजार की सुई लगते बिगड़ी मरीज की हालत, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर

- कॉपी लिंक
शेयर
वाराणसी में 15 मिनट में बाइक जलकर खाक: चलती बाइक में लगी आग, सड़क पर लगा लंबा जाम
0:17- कॉपी लिंक
शेयर