Aug 04, 2026 02:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Nazara Technologies Ltd Share Price: नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है
- कंपनी को नया सीईओ मिला है

Nazara Technologies के शेयरों का दाम आज मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
Nazara Technologies Ltd Share Price: गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को लेकर दो बड़ी खबर आई है। नजारा टेक्नोलॉजीज ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। वहीं, मौजूदी सीईओ ने अपना पद छोड़ दिया है। बता दें, बीएसई में इस कंपनी के शेयर आज 333.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 355 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।
पहली तिमाही में कंपनी को हुआ घाटा (Nazara Technologies Ltd Q1 Result)
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 82.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 51.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 14 प्रतिशत घटकर 428.77 करोड़ रुपये रह गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 498.77 करोड़ रुपये थी।
कौन होगा कंपनी का नया सीईओ
नीतीश मित्तरसैन ने कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह एक सितंबर, 2026 से सीईओ नहीं रहेंगे। हालांकि, वह कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्यरत रहेंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नीतीश मित्तरसैन के उत्तराधिकारी के रूप में रेमंड अल्बालादेजो स्टॉफर को नया सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। स्टॉफर गूगल के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं और ब्लूटाइल गेम्स तथा बेस्टप्ले सिस्टम्स के संस्थापक हैं।
शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन अच्छा
पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 2.93 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, दो साल में स्टॉक का दाम 43 प्रतिशत और तीन साल में 101 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी ने 2022 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब 1 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटा गया था। दूसरी बार कंपनी ने 2025 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। इस बार फिर से एक पर 1 शेयर बोनस के तौर पर मिला है। बता दें, 2025 में शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 4 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
