अजमेर में 4 वोट से जीता कांग्रेस पार्षद: निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनी पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल - Ajmer News

Published on 14 सित॰ 2026

अजमेर नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी होने के साथ 80 वार्डों में पार्षदों की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं।

.

इन नतीजों में सियासत के साथ कई दिलचस्प चेहरे और किस्से भी सामने आए हैं। देवनानी के वार्ड-4 की हॉट सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं मोनिका जैन जीतीं और 16.03 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे अमीर पार्षद बनीं।

चुनाव के दौरान निलंबित हुए एएसआई की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी वार्ड-60 से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पार्षद बन गईं। वहीं, वार्ड-26 में सुनील केन ने महज 4 वोट से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-80 की 21 वर्षीय काश्यपी सांखला सबसे युवा पार्षद बनीं।

अब देखें आपके वार्ड से कौन बना पार्षद.....

वार्ड संख्या एक से हारे हुए शैलेन्द्र अग्रवाल कांग्रेस से है।

जीते विनोद डीडवानिया ग्रेजुएट है और इनकी कुल संपत्ति: 3.16 करोड़ रुपए है। ये पेशे से उद्योगपति हैं। राजनीति में नया चेहरा हैं। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी से नजदीकी के चलते टिकट मिला। इनकी पत्नी के पास 3.62 करोड़ की कुल संपत्ति है, जो इनसे 50 लाख अधिक है।

पिछली बार इसी वार्ड से कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा जीते थे।

वार्ड 2 से हारी हुई रितू मामनानी भाजपा से है।

जीते हुए कमल बैरवा 10वीं पास है। इनकी कुल संपत्ति: 5.08 लाख रुपए है। ये कांग्रेस से 2010 में पार्षद रह चुके हैं। पेशे से सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं। साल 2015 में पुलिस केस के चलते चुनाव नहीं लड़ पाए। भाई को चुनाव में उतारा था। अभी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हैं।

पिछली बार इस वार्ड से भाजपा के मनोज मामनानी जीते थे।

वार्ड 3 से हारी हुई संध्या काबरा निर्दलीय थी।

अनामिका शर्मा 10वीं पास है। इनकी कुल संपत्ति: 37.61 लाख रुपए है। भाजपा नेता सीताराम शर्मा की पुत्र वधु, परिवार का भाजपा से जुड़ाव, लेकिन पहली बार चुनाव मैदान में। स्पीकर वासुदेव देवनानी की करीबी है।

पिछली बार इस वार्ड से भाजपा से प्रतिभा पाराशर जीती थी।

वार्ड 4 से हारी हुई हेमा गहलोत निर्दलीय थी।

जीती हुई मोनिका जैन पोस्ट ग्रेजुएट है। कुल संपत्ति: 16.03 करोड़ रुपए है। पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 71 से लड़ा और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी इस वार्ड से पार्षद जीते। चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वॉइन की और टिकट मिला।

पिछली बार इस वार्ड से भाजपा के ज्ञान सारस्वत जीते थे।

वार्ड 5 से हारने वाली लक्ष्मी रावत कांग्रेस से है।

जीती हुई मंजू देवी रावत साक्षर है। कुल संपत्ति: 22 लाख रुपए है। हाथीखेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच लालासिंह रावत की पत्नी हैं। राजनीति में नया चेहरा। टिकट मिलने का कारण पति की राजनीति में सक्रियता, स्पीकर से निकटता है।

पिछली बार इस वार्ड से भाजपा के अजय वर्मा जीते थे।

वार्ड संख्या 6 से हारे रामदेवसिंह रावत कांग्रेस से है।

मीनाक्षी (39 वर्ष) शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट, कुल संपत्ति 4.39 लाख। भाजपा कार्यकर्ता शक्तिसिंह की पत्नी, नया चेहरा, टिकट मिलने का कारण पति की राजनीति में सक्रियता। आर्मी के सामान की सप्लाई का स्टोर है।

पिछले चुनाव में निर्दलीय कुंदन वैष्णव जीते थे।

वार्ड संख्या 7 से हारे हुए अरूण सिंह कांग्रेस से है।

विवेक रावत का प्रोफाइल -शिक्षा: एलएलबी, कुल संपत्ति: 49.19 लाख रुपए, पहली बार चुनाव लड़ रहे, नया चेहरा, इवेंट मैनेजमेंट व शराब कारोबारी।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से आरएलपी से गीता लखन जीती थी।

वार्ड आठ से हारे हुए पंकज सिंह राठौड़ भाजपा से है।

कुंदन वैष्णव का प्रोफाइल- पिछली बार पार्षद थे और निर्दलीय ही चुनाव जीता। इस बार भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन मिला नहीं।

पिछले चुनाव में भाजपा से सुभाष जीते थे।

वार्ड 9 में हारे हुए अनिल नरवाल भाजपा से है।

मीनाक्षी यादव का प्रोफाइल- शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट, कुल संपत्ति 13.95 लाख। महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव और उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। पेशे से वकील हैं। पिता अजमेर से दो बार और मां तीन बार पार्षद रह चुकी हैं।

पिछली बार भाजपा की अंजली जीती थी।

वार्ड संख्या 10 से हारी गांधारी जसोदिया कांग्रेस से है।

हेमलता जाटव का प्रोफाइल- शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, कुल संपत्ति: 7.73 करोड़, पूर्व पार्षद सुभाष जाटव के भाई की पत्नी, परिवार का भाजपा से जुड़ाव, राजनीति में नया चेहरा।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा के राजू जीते।

वार्ड 11 में हारी हुई संजना घोड़ीवाल कांग्रेस से है।

इस वार्ड से पिछले चुनाव में निर्दलीय अजहर जीते थे।

वार्ड 12 में हारी हुई पूजा टांक कांग्रेस से है।

रंजना सोनी (49 वर्ष) - शिक्षा: ग्रेजुएट, कुल संपत्ति: 59.81 लाख, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व में पार्षद रहे रमेश सोनी की पत्नी, राजनीति में नया चेहरा, पहली बार चुनाव लड़ेंगी।

इस वार्ड से पिछले चुनाव में निर्दलीय शहजाद जीते थे।

वार्ड 13 से हारे मोहम्मद आजाद निर्दलीय है।

मो. रेहान खान (46वर्ष), शिक्षा: 12वीं, कुल संपत्ति: 5.90 लाख, परिवार का कांग्रेस से जुड़ाव, नया चेहरा, होटल व्यवसायी और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे।

पिछले चुनाव में मोहम्मद शाकीर निर्दलीय जीते थे।

वार्ड 14 से हारे हुए प्रत्याशी मुख्तयार अहमद नवाब निर्दलीय है।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा की हेमलता बंसल जीती थी।

वार्ड 15 से हारे हुए सैयद मोहम्म्द मुजाहिद निर्दलीय है।

आमाद चिश्ती (34 वर्ष) प्रोफाइल: शिक्षा: 10वींकुल संपत्ति: 2.35 लाख रुपए, पूर्व पार्षद, राजनीति में सक्रिय, होटल व्यवसायी।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से कांग्रेस के नुकूल खंडेलवाल जीते थे।

वार्ड 16 से हारी हुई सुनीता शर्मा कांग्रेस से है।

तरूणा गोयल (44 वर्ष) का प्रोफाइल - शिक्षा: एमकॉम, कुल संपत्तिः 1.13 करोड़, मंडल अध्यक्ष संदीप गोयल की पत्नी, हाउस वाइफ और पति का शेयर ब्रोकर का काम।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा की भारती श्रीवास्तव जीती थी।

वार्ड 17 में हारी हुई हितेश्वरी टांक कांग्रेस है।

बालेश गोहिल (62 वर्ष) का प्रोफाइल - शिक्षा: 9वीं, कुल संपत्ति: 12.76 लाख, सैलून संचालक,भाजपा से लम्बे समय से जुड़ाव, पहली बार चुनाव लड़ेगे, नया चेहरा ।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा के विक्रम तंबोली जीते थे।

वार्ड 18 से हारे हुए प्रत्याशी विक्रम तंबोली भाजपा से है।

लक्ष्मी धोलखेडिया (52वर्ष) का प्रोफाइल - शिक्षा: 12वीं, कुल संपत्ति: 7.85 लाख, कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष, गृहिणी, पहली बार चुनाव लड़ रही, नया चेहरा।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से कांग्रेस की पिंकी जीती थी।

वार्ड 19 से हारी हुई प्रत्याशी माया देवी कांग्रेस से है।

चन्द्रशेखर बालोटिया (54 वर्ष) का प्रोफाइल - शिक्षा: 10वीं, कुल संपत्तिः 38.84 लाख, पूर्व पार्षद और वर्तमान में शहर महासचिव, सिविल कांन्ट्रेक्टर का काम।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा से सीता टांक जीती थी।

वार्ड 20 से हारे प्रत्याशी ऋषभ पटेल कांग्रेस से है।

राजेश शर्मा (भाजपा) - 44 वर्ष- शिक्षा: 7वीं पास, कुल संपत्ति: 8.05 लाख रुपए, पतंग व्यवसायी हैं, पूर्व में चुनाव लड़ चुके हैं और भाजपा में सक्रिय हैं।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से हितेश्वरी टांक कांग्रेस से जीती थी।

वार्ड 21 से हारे हुए प्रत्याशी भाजपा से हेमेन्द्र जैन है।

सुनील मोतियानी (कांग्रेस) - 59 वर्ष- शिक्षा: 10वीं पास, कुल संपत्ति: 39.50 लाख रुपए, होटल व्यवसायी और केबल वर्क का काम करते हैं। पूर्व मनोनीत पार्षद रह चुके हैं और कांग्रेस में सक्रिय हैं। हाथ जोड़कर जनता से वोट मांग रहे हैं।

पिछले चुनाव में इस वार्ड से भाजपा की किरण जीती थी।

वार्ड 22 से हारे हुए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश बोहरा कांग्रेस से है।

गोविंदराज 12वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 29.93 लाख रुपये है। गोविंदराज भाजपा में पूर्व महामंत्री रह चुके हैं, प्रोपर्टी व्यवसायी हैं और पिछली बार चुनाव हार गए थे।

पिछले चुनाव में भाजपा के हेमेन्द्र जीते थे।

वार्ड 23 से हारी हुई मंजू देवी भाजपा से है।

नीलम सियोता पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 2.95 लाख रुपए है। नीलम पूर्व पार्षद की पत्नी हैं, परिवार का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव है और नया चेहरा, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

चुनाव में इस वार्ड से निर्दलीय नरेश जीते थे।

वार्ड 24 से हारे हुए वासुदेव निर्दलीय है।

रश्मि हिंगोरानी का प्रोफाइल -शिक्षा: 10वींकुल संपत्ति: 31.95 लाख रुपए, कांग्रेस से पूर्व में 2 बार पार्षद रही, कांग्रेस से लम्बे से जुड़ाव, राजनीति में अनुभवी व सक्रिय।

पिछले चुनाव में भाजपा के लोकेश वर्मा जीते थे।

हारी हुई प्रत्याशी अनिता राणा कांग्रेस से है।

दुर्गा देवी 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 55.90 लाख रुपये है। दुर्गा देवी बिजनेस करती हैं, उनके पति भवानीसिंह वकील और भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। परिवार का भाजपा से पुराना जुड़ाव है।

पिछला चुनाव इस वार्ड से भाजपा के बलराम ने जीता था।

वार्ड 25 में हारे हुए प्रत्याशी मोहित चौहान भाजपा से है।

सुनील केन पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 4.97 लाख रुपये है। कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय सुनील केन पांच बार पार्षद रह चुके हैं और फ्लोर मिल का व्यवसाय करते हैं।

पिछली बार वार्ड 26 से कांग्रेस से रश्मि हिंगोरानी जीती थी।

वार्ड 27 से हारे हुए प्रत्याशी रूपेन्द्र परिहार कांग्रेस से है।

पिछले चुनाव में निर्दलीय विनोद जीते थे।

हारने वाले बलविंदरसिंह निर्दलीय उम्मीदवार है।

पिछले चुनाव में गीता जांगिड़ जीती थी।

हारने वाले धीरज गुर्जर कांग्रेस से है।

हेमलता खत्री (भाजपा) - 56 वर्ष* - शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, कुल संपत्ति: 80.27 लाख रुपए, पिछली बार निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लालवानी की पत्नी हैं।

पिछला चुनाव भी भाजपा से हेमलता खत्री ने ही जीता था।

हारने वाली रीतू रावत भाजपा की प्रत्याशी है।

मोसिना 10वीं पास है। कुल संपत्ति 3.85 लाख रुपए बताई है। पूर्व पार्षद की पत्नी हैं, कांग्रेस परिवार से जुड़ाव है, गृहिणी हैं और पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

पिछला चुनाव कांग्रेस से मोहम्मद वसीम जीते थे।

कांग्रेस के ललित गुर्जर को यहां से हराया

अंकित गुर्जर 12वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 39.35 लाख रुपये है। अंकित गुर्जर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं, अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल के करीबी हैं और भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं।

बीजेपी की सुशीला देवी को यहां से हराया

वार्ड 32 से 32 वर्षीय खुशनुमा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 20 लाख रुपये है। उनके पति पूर्व पार्षद हैं, खुद गृहिणी हैं, परिवार कांग्रेस में सक्रिय है और नया चेहरा हैं।

बीजेपी के हेमंत गौड़ को यहां से हराया

इकरामुद्दीन 9वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 71.45 लाख रुपये है। इकरामुद्दीन केबल नेटवर्क का काम करते हैं, कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ाव है, नया चेहरा हैं और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस के चेतन सैनी को यहां से हराया

वार्ड 34 (UR) से 60 वर्षीय मंजू शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 9.44 लाख रुपये है। मंजू शर्मा भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं, कई पदों पर रह चुकी हैं और पहली बार टिकट मिला है।

भाजपा के दीदार चौहान को हराया।

निर्दलीय घीसू लाल गढ़वाल को यहां से हराया

वार्ड 36 से 28 वर्षीय निहाल सिंह एलएलबी तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 19.55 लाख रुपये है। निहाल सिंह पेशे से वकील हैं, कांग्रेस में सक्रिय हैं लेकिन नया चेहरा हैं और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

भाजपा के रणविजयसिंह को हराया

बीजेपी के गिरीश को यहां से हराया

ईश्वर टहल्यानी बीटेक तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 27.93 लाख रुपए है। टहल्यानी पूर्व पार्षद प्रत्याशी रह चुके हैं, राजनीति में अनुभवी हैं और कांग्रेस से जुड़ाव रखते हैं।

भाजपा की युक्तिका का डोई को हराया

सीमा 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 26 लाख रुपए है। परिवार का कांग्रेस से जुड़ाव है, उनके पति पूर्व पार्षद रह चुके हैं, सीमा नया चेहरा हैं और गृहिणी हैं।

निर्दलीय रूप किशोर शर्मा को हराया।

ज्योति मिश्रा एलएलबी तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 96.13 लाख रुपये है। ज्योति मिश्रा गृहिणी हैं, परिवार का भाजपा से जुड़ाव है और वे नया चेहरा हैं, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

निर्दलीय नीतू मिश्रा को हराया

सुनील सिंह ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 9.91 लाख रुपये है। सुनील सिंह अकाउंट्स का काम करते हैं, भाजपा से जुड़े हैं और नया चेहरा हैं, पहली बार टिकट मिला है।

कांग्रेस के श्याम सुंदर को यहां से हराया

संदीप माखिजानी 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 27.70 लाख रुपये है। संदीप माखिजानी रेस्टोरेंट मालिक हैं, भाजपा में मंडल महामंत्री हैं, पार्टी में सक्रिय हैं और उन्हें राजनीति का अनुभव है।

निर्दलीय निर्मला जाटव को यहां से हराया

काजल यादव ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 32.30 लाख रुपये है। काजल यादव पूर्व पार्षद हैं और यूथ कांग्रेस राजनीति और कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं।

बीजेपी की ज्योति पालीवाल को यहां से हराया

पुष्पा राजोरिया ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.27 लाख रुपये है। पुष्पा राजोरिया महिला सेवादल जिला अध्यक्ष हैं और कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं।

भाजपा के राकेश कुमार को हराया।

ऋषि बंशीवाल (36 वर्ष) - शिक्षा: 12वींकुल संपत्ति: 4.92 करोड़ रुपये, निर्माण कार्य का ठेकेदार, पहली बार टिकट, कांग्रेस में सक्रिय, नया चेहरा।

कांग्रेस के मोक्ष नोनिया को हराया

हेमंत सांखला 12वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 10.23 लाख रुपये है। हेमंत सांखला सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं, भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं और जिला मंत्री व पूर्व पार्षद रह चुके हैं।

बीजेपी की कुसुम लता को यहां से हराया

शशि गढ़वाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 6.5 लाख रुपये है। शशि गढ़वाल स्कूल संचालक हैं, कांग्रेस में सक्रिय हैं, पहली बार टिकट मिला है और नया चेहरा हैं।

बीजेपी के अजय को यहां से हराया

निर्मल बेरवाल ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 48.97 लाख रुपये है। निर्मल बेरवाल ट्रेवल्स एजेंसी का काम करते हैं, पूर्व पार्षद पति हैं, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस में सक्रिय हैं।

भाजपा के मोहनसिंह को हराया।

बीजेपी के दुर्गेश डबरा को हराया

वार्ड 50 (SC) से 53 वर्षीय चंदनसिंह एलएलबी तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 4 लाख रुपये है। चंदनसिंह पेशे से वकील हैं, कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष हैं और पूर्व में पार्षद भी रह चुके हैं।

बीजेपी के रेवती प्रसाद को हराया

चंद्रकांत पालीवाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 9.58 लाख रुपये है। चंद्रकांत पालीवाल शहर कांग्रेस में सेक्रेटरी के पद पर हैं, पशुपालक का काम करने के साथ ही दूध का भी व्यापार करते हैं।

भाजपा के सुंदरसिंह टांक को हराया

सतीश बैरवा, उम्र: 39 वर्ष, शिक्षा: 10वीं पास, ​कुल संपत्ति: 41.58 लाख, कांग्रेस में करीब 5 साल से सक्रिय हैं। वर्तमान में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक महासचिव के पद पर हैं। परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। पेशे से ठेकेदार हैं।

भाजपा के भोपाल कांत को हराया।

बीजेपी की अनु धानका हारी

प्रीति माहुर 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 6.40 लाख रुपये है। प्रीति माहुर की राजनीति में नई शुरुआत हुई है। पति सुनील धानका कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे हैं और वार्ड उपाध्यक्ष के पद पर भी सेवा दे चुके हैं।

बीजेपी के गौरव जैन को यहां से हराया

विनोद आसनानी 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.62 करोड़ रुपये है। कांग्रेस में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, संगठन में ब्लॉक महासचिव रह चुके हैं और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं।

भाजपा के रजनीश चौहान को हराया।

बीजेपी की नीतू सिंह को यहां से हराया

किरण गढ़वाल ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 11.59 करोड़ रुपये है। पति दिलीप गढ़वाल कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं, किरण गढ़वाल स्वयं गृहिणी हैं, पति का मैरिज गार्डन है।

बीजेपी की संतोष मौर्य को यहां से हराया

मनीष सेठी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.52 लाख रुपये है। मनीष सेठी कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं, पूर्व में पार्षद के रूप में भी सेवा दे चुके हैं, वर्तमान में जनरल स्टोर का संचालन करते हैं।

भाजपा की मधु शेखावत को हराया।

बबीता, उम्र: 51 वर्ष, शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, ​कुल संपत्ति: 6.85 लाख, वर्तमान में राजनीति में सक्रिय हुई हैं। पति पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और कांग्रेस में भी सक्रिय हैं।

बीजेपी की ज्योति को यहां से हराया

भावना चौहान 12वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 5 लाख रुपए है। भावना चौहान पूर्व में पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं, उनके पति लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

बीजेपी की राकेशी मीणा को हराया

मीनाक्षी मीणा 10वीं तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.65 लाख रुपये है। मीनाक्षी मीणा पूर्व में 4 वोट से पार्षद का चुनाव हारी थीं, कांग्रेस में सक्रिय हैं, पति पुलिस में एएसआई हैं।

बीजेपी की संतोष को हराया

पुष्पा जेदिया 8वीं तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 4.80 लाख रुपये है। पुष्पा जेदिया के परिवार का कांग्रेस से जुड़ाव है और वे नया चेहरा हैं।

कांग्रेस के मोसिन खान को हार मिली।

उदयवीरसिंह ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 73.17 लाख रुपए है। उदयवीरसिंह भाजपा में सक्रिय हैं और पहली बार टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

बीजेपी की ममता सैनी को हराया।

आशा तुनवाल मिडिल क्लास तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 14 लाख रुपएये है। आशा तुनवाल दो बार पार्षद रह चुकी हैं, कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और पूर्व पार्षद निकी तुनवाल की मां हैं।

बीजेपी के रचित कच्छावा को यहां से हराया

नौरत गुर्जर एमएससी, बीटेक तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 6.91 लाख रुपये है। नौरत गुर्जर कांग्रेस में सक्रिय हैं, विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं।

भाजपा के अजय सिंह नरूका को हार मिली

गणेश चौहान 10वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 41.35 लाख रुपए है। गणेश चौहान पूर्व पार्षद रह चुके हैं, कांग्रेस में मंडल अध्यक्ष हैं और टेंट व्यवसायी हैं।

कांग्रेस के गोविंद को यहां से हराया

वार्ड 67 से 49 वर्षीय नलीनी शर्मा एमकॉम तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 70.25 लाख रुपये है। नलीनी शर्मा पूर्व पार्षद हैं, भाजपा में सक्रिय हैं, भाजपा नेता राजेश शर्मा की पत्नी हैं और गृहिणी हैं।

निर्दलीय हरेंद्र सिंह को यहां से हराया

अनिश मोयल एम.कॉम तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 2.79 करोड़ रुपये है। अनिश मोयल पूर्व पार्षद हैं और भाजपा में सक्रिय हैं, राजनीति में अनुभवी हैं और कपड़ा व्यवसायी हैं साथ ही पेट्रोल पंप संचालक भी हैं।

बीजेपी की निहारिका त्रिपाठी को यहां से हराया

रश्मि शर्मा 12वीं तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 5.31 लाख रुपए है। रश्मि शर्मा पूर्व पार्षद रह चुकी हैं, कांग्रेस में सक्रिय हैं और राजनीति में अनुभवी हैं।

कांग्रेस की गीता गुर्जर को यहां से हराया

उमा पंडित पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 20.30 लाख रुपए है। उमा पंडित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा के भाई की पत्नी हैं और नया चेहरा के तौर पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं।

कांग्रेस के रजनी कश्यप को हराया

रितू रानी एमसीए तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 16.27 लाख रुपये है। रितू रानी भाजपा नेता गजेन्द्र शर्मा की पत्नी हैं और नया चेहरा हैं।

कांग्रेस के रिचा जोशी को हराया

अनु श्री पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 6.50 लाख रुपये है। अनु श्री के परिवार का भाजपा से जुड़ाव है और वे नया चेहरा हैं।

पिछला चुनाव कांग्रेस के गजेन्द्रसिंह ने जीता।

निर्दलीय विकास गुर्जर को हराया

गंगाराम सैनी 8वीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 25.09 लाख रुपये है। गंगाराम सैनी टेलरिंग का काम करते हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, नया चेहरा हैं और भाजपा में सक्रिय हैं।

पिछला चुनाव भाजपा की प्रियंका ने जीता।

भाजपा की सोनिया जैन को हराया।

पिछला चुनाव भाजपा के रूबी जैन ने ही जीता।

निर्दलीय धर्मेंद्र सिंह को यहां से हराया

रमेश चेलानी ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 3.24 करोड़ रुपये है। रमेश चेलानी पूर्व पार्षद व व्यवसायी हैं और भाजपा में सक्रिय हैं।

पिछला चुनाव भाजपा के रमेश सोनी ने जीता।

निर्दलीय मुकेश सिंह राठौड़ को हराया।

सतीष बंसल 10वीं तक शिक्षित हैं और उनकी कुल संपत्ति 4.22 करोड़ रुपये है। सतीष बंसल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं, पार्टी में सक्रिय हैं और पहली बार टिकट मिला है।

पिछला चुनाव भाजपा के अतीश माथुर ने जीता।

कांग्रेस के दौलत खेमानी को यहां से हराया

विकास लालवानी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 57.34 लाख रुपए है। विकास लालवानी भाजपा नेता स्व. दीपेन्द्र लालवानी के भाई हैं, नया चेहरा हैं लेकिन परिवार का भाजपा से पुराना जुड़ाव रहा है।

पिछला चुनाव भाजपा के दीपेन्द्र ने जीता।

भाजपा की भारती श्रीवास्तव को हराया

हामीद खान -शिक्षा: 12वीं] कुल संपत्ति: 16.72 लाख रुपए, दूध व्यवसाय का कारोबार, पूर्व में पार्षद रह चुके। लम्बे समय से कांग्रेस में सक्रिय।

पिछला चुनाव कांग्रेस के हामीद खान ने जीता।

कांग्रेस के जितेंद्र शर्मा को हराया

कुमार लालवानी दसवीं पास हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.15 करोड़ रुपये है। कुमार लालवानी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, नया चेहरा हैं, भाजपा से जुड़ाव है और पेशे से होटल व्यवसायी हैं।

पिछला चुनाव भाजपा के वीरेन्द्र वालिया ने जीता।

कांग्रेस की नजमा बानो को हार मिली है।

काश्यपी सांखला बीटेक हैं और उनकी कुल संपत्ति 15.92 लाख रुपए है। काश्यपी सांखला पूर्व पार्षद चन्द्रेश सांखला की पुत्री हैं, पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और वर्तमान में बीटेक कर रही हैं।

इस वार्ड से पिछला चुनाव भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह ने जीता।

………

पढें ये खबर भी…

अजमेर में 36 साल बाद BJP को झटका:80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 पर भाजपा; 11 निर्दलीय बनेंगे 'किंगमेकर'

अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 में भाजपा के प्रत्याशी जीते। जबकि निर्दलीय 11 सीटों पर जीते हैं। दोनों दलों को बहुमतनहीं मिला है। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। रिजल्ट से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बीते 36 साल से यहां भाजपा का बोर्ड रहा है। अजमेर शहर से स्पीकर वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस से पार्टी पिछड़ गई। पूरी खबर पढें

अजमेर- कांग्रेस से रश्मि शर्मा-रश्मि हिंगोरानी मेयर पद की दावेदार:बीजेपी अनामिका और रंजना पर खेल सकती है दांव; अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है सीट

अजमेर नगर निगम का 36 साल से भाजपा का बोर्ड बनाने का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। नगर निगम चुनाव के रिजल्ट में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला और तय हो गया है कि निर्दलियों के भरोसे मेयर की कुर्सी मिलेगी। (पूरी खबर पढें)

अजमेर-मंत्री और विधायक के वार्ड में हारे पार्टी के प्रत्याशी:भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों के वार्डों में जीती सीटें; जानिए-बडे़ नेताओं के वार्ड में कौन हारा-कौन जीता

अजमेर नगर निगम चुनाव में बडे़ नेताओं के वार्ड में रोचक परिणाम देखने को मिले हैं। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी के वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल अपने ही वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीता नहीं सकीं। पूरी खबर पढ़िए…