ओवैसी से बोले इमरान मसूद-आप 4-5 सीटें जीत जाएंगे लेकिन सरकार बीजेपी की बनवा देंगे

Published on 21 सित॰ 2026

ओवैसी से बोले इमरान मसूद-आप 4-5 सीटें जीत जाएंगे लेकिन सरकार बीजेपी की बनवा देंगे

असदुद्दीन ओवैसी और इमरान मसूद

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी UP में दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार है. उनके इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “बीजेपी को हराना प्रथम लक्ष्य है, और ये सोच लीजिए कि बीजेपी को सिर्फ मुसलमान हरा सकता है. ये बिल्कुल गलत है. किसी का ये भी सोचना कि मुसलमान बीजेपी को हरा देगा तो ये नामुमकिन है.”

उन्होंने कहा, “बीजेपी जीतती है तो पिटता मुसलमान है. ये भी कड़वा सच है, इस सच्चाई को स्वीकारना चाहिए. उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जो माहौल है वो उत्तर प्रदेश में नहीं है. देखिए ओवैसी साहब जीत जाएं 4-5 सीट, लेकिन सरकार तो बीजेपी की बनवा देते हैं. उन 5 एमएलए का क्या करेंगे आप? अगर सरकार बीजेपी की बन रही है तो नुकसान किसका हो रहा है? ऐसे में लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिए.”

#WATCH | Delhi: On AIMIM chief Asaduddin Owaisi stating that the party is open to alliance with parties in UP, Congress MP Imran Masood says, “Defeating the BJP is the primary objective and Muslims alone cannot defeat the BJP. If the BJP wins and forms the government, it is the pic.twitter.com/kZoQRMEzCf

— ANI (@ANI) September 21, 2026

ओवैसी ने क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी ने 21 सितंबर को कहा कि उनकी पार्टी उन लोगों के साथ काम करने को तैयार है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकना चाहते हैं. उन्होंने कहा राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव पिछले चुनावों से अलग होंगे. 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की संभावना पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि कोई भी एक पार्टी अकेले BJP को नहीं रोक सकती और उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया.

ओवैसी ने कहा, “हम नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बने. अगर कोई नहीं चाहता कि बीजेपी सरकार बनाए, तो वे हमसे बात कर सकते हैं. हम बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हैं. लेकिन ये समझना जरूरी है कि आप अकेले बीजेपी को नहीं रोक सकते.”

बिहार चुनावों के दौरान पार्टी की कोशिशों को याद करते हुए AIMIM प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन के लिए सीटें मांगने के लिए कई विपक्षी नेताओं से संपर्क किया था, लेकिन उनमें से कोई भी इसके लिए सहमत नहीं हुआ.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button