हिसार के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा: म्यांमार-कंबोडिया के स्कैम कंपाउंड में भेजने वाला एजेंट पकड़ा; 4 युवकों को फंसाया था - Hisar News

Published on 19 अग॰ 2026

हिसार के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा:म्यांमार-कंबोडिया के स्कैम कंपाउंड में भेजने वाला एजेंट पकड़ा; 4 युवकों को फंसाया था

हिसार2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
एआई जनरेटिड फोटो। - Dainik Bhaskar

एआई जनरेटिड फोटो।

विदेशों में आकर्षक नौकरी और मोटी सैलरी का लालच देकर भारतीय युवाओं को म्यांमार व कंबोडिया के 'स्कैम कंपाउंड्स' में बेचने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर सीबीआई (CBI) ने पर्दाफाश किया है। सीबीआई ने हिसार क्षेत्र से युवाओं को झांसा देकर विदेश भेजने वाले मुख्य एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अकेले 2025 में हिसार इलाके से कम से कम 4 युवाओं को विदेश में नौकरी के नाम पर कंबोडिया और म्यांमार भेजा था, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन ऑनलाइन ठगी (साइबर स्लेवरी) कराई जाती थी।

सीबीआई द्वारा जब्त किए गए आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर भारी-भरकम सैलरी वाले जॉब विज्ञापन चलाकर हिसार और आसपास के युवाओं को आकर्षित करता था।

टेलीग्राम का किया जाता था इस्तेमाल

युवाओं को फंसाने के बाद उनसे संवाद के लिए एन्क्रिप्टेड ऐप 'टेलीग्राम' का इस्तेमाल किया जाता था। म्यांमार और कंबोडिया के स्कैम ऑपरेटरों से आरोपी को क्रिप्टो-करेंसी में मोटा कमीशन मिलता था।

शर्त- अपनी जगह दूसरा लाओ तभी छोड़ेंगे

सीबीआई को दिए पीड़ितों के बयानों से इस गिरोह की बर्बरता का खुलासा हुआ है। स्कैम कंपाउंड्स में युवाओं को बंधक बनाकर दिन-रात साइबर क्राइम कराया जाता था। वहां से भारत लौटने के लिए पीड़ितों से लाखों रुपए की फिरौती ली जाती थी। कई मामलों में तो पीड़ितों को इस शर्त पर छोड़ा गया कि वे अपनी जगह भारत से किसी अन्य युवा को वहां भेजें।

जांच में अब तक क्या हुआ?

दिसंबर 2025 में सीबीआई ने मानव तस्करी और साइबर स्लेवरी के इस नेटवर्क पर पहली प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थी। मई-जून 2026 में 4 राज्यों में 8 ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के 3 मुख्य सदस्यों को दबोचा गया था।

19 अगस्त 2026 को हिसार से इस मुख्य एजेंट की गिरफ्तारी हुई, जो सीधे विदेशी आकाओं के संपर्क में था। सीबीआई अब आरोपी के क्रिप्टो-वॉलेट और डिजिटल लेन-देन को खंगाल रही है ताकि हरियाणा व पंजाब के अन्य एजेंटों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

.

खबरें और भी हैं...

  • मोरनी एरिया में लैंडस्लाइड, मकान गिरने का खतरा: सोनीपत में करंट से युवक की मौत, पंचकूला में उफान पर घग्गर नदी; 21 से भारी बारिश के आसार

    सोनीपत में करंट से युवक की मौत, पंचकूला में उफान पर घग्गर नदी; 21 से भारी बारिश के आसार|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कल: 4 जिलों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त; PCC मेंबर्स में हुड्डा गुट के विधायकों का दबदबा

    4 जिलों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त; PCC मेंबर्स में हुड्डा गुट के विधायकों का दबदबा|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार पुलिस ने 10 नशा पीड़ितों को दिलाई दवाई: एक को पहली और सात को दूसरी खुराक, 1 युवक खुद अस्पताल पहुंचकर हुआ भर्ती

    एक को पहली और सात को दूसरी खुराक, 1 युवक खुद अस्पताल पहुंचकर हुआ भर्ती|उकलाना,Uklanamandi - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पलवल में किसान संगठनों का आंदोलन का ऐलान: हिसार लाठीचार्ज का विरोध; जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

    हिसार लाठीचार्ज का विरोध; जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग|पलवल,Palwal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर