4 साल की लव स्टोरी का खूनी अंत, ठाणे के महाराजा लॉज में प्रेमी ने की युवती की हत्या, 2 घंटे में गिरफ्तार| Navbharat Live

Published on 23 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 23, 2026 | 08:23 AM IST

विज्ञापन

सार

Thane Crime News: ठाणे के महाराजा लॉज में शक के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती के खूनी अंत के बाद ठाणे नगर पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे में पकड़ा।

Thane Nagar Police arrested a 27-year-old man within two hours for murdering his female friend at a lodge over suspected infidelity following a Facebook affair.

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

विस्तार

Thane Hotel Murder Case: ठाणे शहर के महाराजा होटल (लॉज) में एक युवती का शव मिला। इस सनसनीखेज घटना में, फेसबुक के जरिए हुई 4 साल पुरानी दोस्ती और प्रेम संबंध का खूनी अंत हो गया। शक के कारण हुए विवाद में 27 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। ठाणे नगर पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कि 23 साल की मृत लड़की संध्या म्हस्के भांडुप में रहती थी, उसका डोंबिवली के विष्णुनगर में रहने वाले 27 साल के नंदकिशोर गाडेकर से प्रेम संबंध था। विशेष बात यह है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी।

वे हर दिन एक दूसरे बात करते थे, कभी मिलते थे। कभी प्यार भरी बातें करते तो बताया गया कभी लड़ते भी थे। दोनों मिलने के लिए लॉज जाते थे, मंगलवार को दोनों ठाणे नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जांभली नाका पर महाराजा होटल लॉज में कुछ देर के लिए मिलने आए थे। शाम को लगभग 7 एवं 8 बजे के बीच दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई, नंदकिशोर ने तकिये से अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और यहीं पर उनके प्यार का खूनी अंत हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

 युवक के अकेले जाने से लॉज स्टाफ को शक

लॉज में संध्या म्हस्के की मौत के बाद नंदकिशोर घबराया नहीं। वह लॉज से निकला। उसने कमरा बाहर से बंद किया और चला गया। आरोपी के अकेले जाने पर लॉज स्टाफ को शक हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर चेक किया तो युवती मृत पड़ी मिली। लॉज स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना ठाणे नगर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भरत चौधरी के मार्गदर्शन में सिर्फ दो घंटे में ही पुलिस ने नंदकिशोर को ठाणे के तलावपाली (मासुंधा तालाब) इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:- पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश

गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे से चल रहा था अफेयर

इस हत्या मामले में बुधवार को सुबह आरोपी के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गर्लफ्रेंड का किसी और से अफेयर होने के शक में हत्या की गई। आरोपी और मृतक लड़की की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी।

इस मर्डर की असल वजह क्या थी? पुलिस इस संदर्भमें पूछ ताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है, लेकिन हत्या के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है, जिसमें प्रेम संबंधों में विवाद, ईर्ष्या या कोई अन्य वजह शामिल हो सकती है। इस बीच, इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp