कर्नाटक में महिला कर्माचरी को 4 महीने तक नहीं मिली एक भी छुट्टी, जहर खाकर किया सुसाइड

Published on 9 अग॰ 2026

कर्नाटक में महिला कर्माचरी को 4 महीने तक नहीं मिली एक भी छुट्टी, जहर खाकर किया सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर आरोप लगाए है, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ किए जा रहे उत्पीड़न और व्यवहार ने उसे इस कदम को उठाने के लिए मजबूर किया.

कर्नाटक में महिला कर्माचरी को 4 महीने तक नहीं मिली एक भी छुट्टी, जहर खाकर किया सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर आरोप लगाए है, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ किए जा रहे उत्पीड़न और व्यवहार ने उसे इस कदम को उठाने के लिए मजबूर किया.

author-image

New Update

Death

Karnataka News: कर्नाटक के मैसूरु से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जहां एक महीला ने कार्यस्थल पर उत्पीड़ने से परेशान होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान नागेश्वरी के रूप में हुई है. मृतका के परिवार के मुताबिक नागेश्वरी पिछले 15 दिनों से मानिसक तनाव मं थी और उसने परिजनों को बताया था कि वर्कप्लेस पर उसे परेशान किया जा रहा है. 

सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगाया आरोप 

नागेश्वरी एक कंपनी में प्रमोटर के तौर पर काम करती थी. उसकी नियुक्ति मार्केटिंग कंपनी के जरिए हुई थी. वहीं, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सामने आया कि उन्हें सीनियर अधिकारियों द्वारा उन मामलों को लेकर पेरशान और प्रताड़ित किया जा रहा था, जिनमें उसकी कोई गलती नहीं थी. इसके साथ नागेश्वरी ने यह भी आरोप लगया कि उसे करीब चार महीने लगातार सप्ताह में एक भी दिन छुट्टी नहीं दी गई. उसे इमरजेंसी लीव भी मांगी, लेकिन उसे इमरजेंसी लीव भी नहीं मिली. साथ ही बार-बार उसे नौकरी से निकाले जाने की धमकी मिली. अपने सुसाइड नोट में नागेश्वरी ने एक सुपरवाइजर पर आरोप लगाए है, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ किए जा रहे उत्पीड़न और व्यवहार ने उसे इस कदम को उठाने के लिए मजबूर किया.

15 दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी मृतका

मृतका के परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और नौकरी से निकाले जाने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी. नागेश्वरी की मां के मुताबिक बेटी ने उन्हें कार्यस्थल पर हो रहे उत्पीड़न के बार में बताया था और सुपरवाइजर का नाम लिया था. उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी को छोटी-छोटी बातों के लिए परेशान किया जा रहा था. वह करीब 15 दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी. अब मां की मांग है कि जिम्मेदार लोगों के लिए कार्रवाई की जाए, जिससे उनकी बेटू का न्याय मिले. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: अभी और परेशान करेगी बरसात, 14 राज्यों में आज फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें