अलवर में ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलना शुरू: 390 ग्राम पंचायत और 3586 वार्ड, रैणी में 48 ग्राम पंचायत आरक्षण तय, देखिए लिस्ट - Alwar News

Published on 24 सित॰ 2026

LIVE

अलवर में ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलना शुरू:390 ग्राम पंचायत और 3586 वार्ड, रैणी में 48 ग्राम पंचायत आरक्षण तय, देखिए लिस्ट

अलवर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार सुबह 11 बजे से निकाला जाना शुरू हो गया। जिले की 11 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 390 ग्राम पंचायतों में सरपंच व 3 हजार 586 पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी।

जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैणी के सभी 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद का आरक्षण तय हो गया।

390 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर

गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम है। पिछले कई महीनों से सरपंच व पंच के पदों के दावेदारों को लॉटरी का इंतजार था। लॉटरी के बाद साफ होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।

एक दिन पहले जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर का आरक्षण

इससे एक दिन पहले 39 जिला परिषद सदस्यों, 11 प्रधानों और 221 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी।

जानिए : अलवर जिले में किस कहां कितनी ग्राम पंचायत और कितने वार्ड

पंचायत समिति / क्षेत्रग्राम पंचायत की संख्यावार्डों की संख्या
खेड़ली सौंखर24224
कठूमर50404
गोविंदगढ़28236
लक्ष्मणगढ़30288
मालाखेड़ा39387
राजगढ़41393
रैणी48460
रामगढ़29271
मुबारिकपुर / नौगांवा26224
उमरैण38368
थानागाजी37331
कुल3903,586

.

अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये अलवर के रैणी के 48 ग्राम पंचायत में जानिए कहां किस वर्ग का बनेगा सरपंच

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलव के राजगढ़ में सरपंचों की लॉटरी निकाली, अब वाडों की लॉटरी निकाली जा रही

अलवर जिले में 11 पंचायत समितियों में पहले सरपंचों की लॉटरी निकाली जा रही है। उसके बाद वार्डों का आरक्षण तय होगा।

खबरें और भी हैं...

  • अलवर में दो दिन बाद बारिश की संभावना: 26 सितंबर से बदलेगा मौसम, आज सुबह से धूप निकल रही, तापमान बढ़ेगा

    26 सितंबर से बदलेगा मौसम, आज सुबह से धूप निकल रही, तापमान बढ़ेगा|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जोधपुर एम्स के बाथरूम में मिला डॉक्टर का शव: चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

    चाचा का आरोप- 30 घंटे तक लगातार ड्यूटी से तनाव में थे, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार|बहरोड़,Behror - Dainik Bhaskar0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फार्म से लौट रहे 3 लोगों पर हमला: लाठी-कुल्हाड़ी से पीटा, फायरिंग के आरोप; 3 गंभीर घायल

    लाठी-कुल्हाड़ी से पीटा, फायरिंग के आरोप; 3 गंभीर घायल|बानसूर,Bansur - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर