विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की. बैठक के बाद 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय रुपये-मूल्य वाली क्रेडिट लाइन पर समझौता हुआ.
Written By : सौरव कुमार | Updated at : 05 Aug 2026 07:54 PM (IST)

भारत-श्रीलंका संबंधों में नया अध्याय
Source : High Commission of India in Sri Lanka
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच चल रही प्रमुख द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई और आपसी सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय रुपये (INR) में दी जाने वाली क्रेडिट लाइन से जुड़े समझौतों का आदान-प्रदान किया गया.
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत का मुख्य मकसद दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े विषयों और श्रीलंका में भारत की सहायता से चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करना था. भारतीय उच्चायोग के अनुसार, 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर की यह भारतीय रुपये-मूल्य वाली क्रेडिट लाइन उस 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है, जिसे भारत ने चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका की मदद के लिए मुहैया कराया था.
Foreign Secretary Vikram Misri called on Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake in Colombo today to review key bilateral projects. Following the meeting, both sides exchanged agreements on INR-denominated Lines of Credit for USD 350 mn.
Speaking about the meeting, the… pic.twitter.com/UJy0v75R5J
— ANI (@ANI) August 5, 2026
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
चक्रवात के बाद हुए नुकसान से उबरने का काम
इस क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल श्रीलंका में पुनर्निर्माण काम, बुनियादी ढांचे के विकास और जरूरी खरीद संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. इसका मकसद चक्रवात के बाद हुए नुकसान से उबरने और विकास कामों को आगे बढ़ाने में श्रीलंका की मदद करना है.
श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 5 अगस्त को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. भारतीय उच्चायोग के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत और लोगों से जुड़े रिश्तों को और मजबूत करने की बात दोहराई.
ये भी पढ़ें: एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?

About the author सौरव कुमार
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
Read More
Published at : 05 Aug 2026 07:54 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola