एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, वे फ्लाइट के बाद जरूरी डिक्लेरेशन पूरा नहीं कर पाए थे. ये घटना 2 अगस्त की है जब दुबई से अमृतसर में फ्लाइट के उतरने के बाद हुई. क्रू को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर फ्लाइ के बाद का डिक्लेरेशन पूरा करना था. हालांकि, उन्हें 35 मिनट की देरी हुई और उन्होंने दो घंटे 35 मिनट बाद डिक्लेरेशन जमा किया. दुबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट लैंड हुई.
On 2 August 2026, the flight crew of an Air India Express flight from Dubai to Amritsar was required to undergo the mandatory post-flight declaration within two hours of landing. However, they were delayed by 35 minutes and submitted the declaration after 2 hours and 35 minutes.
— ANI (@ANI) September 18, 2026
इस घटना में, क्रूज के दौरान एअरबस A320 की ऊंचाई अचानक लगभग 300 फीट कम हो गई थी, जिसके बाद एअरलाइन क्रू के बीच साइकोएक्टिव-सबस्टेंस (नशीले पदार्थों) की टेस्टिंग की जांच फिर से शुरू हुई. घटना के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों की तय नियमों के अनुसार साइकोएक्टिव-सबस्टेंस स्क्रीनिंग की गई. पायलट-इन-कमांड की शुरुआती स्क्रीनिंग के नतीजे के बाद कन्फर्मेटरी टेस्टिंग की ज़रूरत पड़ी, जिसके बाद DGCA ने आगे की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया.
8 सदस्य 3 महीने के लिए सस्पेंड
सूत्रों के मुताबिक, “साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच के लिए एअरलाइन के अनिवार्य नियमों के तहत, सभी क्रू सदस्यों का टेस्ट किया गया और रिपोर्ट नेगेटिव आई.” उन्होंने आगे कहा, “इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एअरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया.”
DGCA के नियमों के अनुसार, भारतीय एअरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ाने वाले क्रू सदस्यों को भारत में लैंडिंग के दो घंटे के भीतर पोस्ट-फ्लाइट अल्कोहल टेस्ट पूरा करना होता है, चाहे उस दौरान उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More