रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, सचिन समेत 5 दिग्गज को छोड़ा पीछे, बने इकौलते प्लेयर

Published on 1 अक्टू॰ 2026

गुवाहाटी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 406 रनों का ऐतिहासिक टारगेज चेज किया। कप्तान शुभमन गिल ने (133 गेंदों में नाबाद 233) दोहरा शतक लगाया। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शतक ठोके। उन्होंने 75 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 101 रनों की पारी खेली। यह रोहित के वनडे करियर का 35वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 52वां शतक था। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी वनडे में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) समेत पांच दिग्गजों को पछाड़ा।

पढ़ें :- विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

इन दो लिस्ट में सचिन से आगे निकले रोहित

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे में दूसरे सबसे तेज 12 हजार रन पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 282 पारियों में यह आंकड़ा छुआ और सचिन को पीछे छोड़ा। सचिन ने 300 पारियों में ऐसा किया था। विराट कोहली 242 पारियों में 12 हजार बने थे। रोहित वनडे में सफल रनचेज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अब तक सफल रनचेज में 15 शतक लगाए हैं। सचिन (14 शतक) तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। कोहली इस लिस्ट में 25 सेंचुरी के साथ शीर्ष पर हैं। रोहित वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने को पछाड़ा है। रोहित ने 97 बार पचास या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या और जयवर्धने ने 96-96 मर्तबा ऐसा किया। इस फेहरिस्त में सचिन (145) पहले और कोहली (134) दूसरे नंबर पर हैं।

ऐसा करने वाले इकौलते प्लेयर बने रोहित

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत में वनडे सेंचुरी ठोकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 153 दिन की उम्र में यह कारनामा किया और सुनील गावस्कर का 1987 का रिकॉर्ड तोड़ा। गावस्कर ने 38 साल और 113 दिन की उम्र में भारतीय सरमजीं पर वनडे शतक लगाया था। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह कैरेबियन टीम के सामने 44 सिक्स उड़ा चुके हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे में 40 सिक्स जमाए थे। रोहित एक देश में 200 वनडे छक्के लगाने वाले इकलौते प्लेयर बन गए हैं। एक देश में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में दूसरा नंबर वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल का है। गेल ने घर पर 147 सिक्स उड़ाए।

पढ़ें :- सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ नई पार्टनरशिप का किया आधिकारिक ऐलान, कहा- ‘मुझे जानना है फैमिली ट्रिप पर AI के साथ क्या-क्या कर सकता हूं’

रोहित शर्मा ने बनाए ये 6 रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे में दूसरे सबसे तेज 12 हजारी बने (282 पारी)

2. सफल रनचेज में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले (14)

3. वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में छठे नंबर (97)

4. भारत में वनडे सेंचुरी ठोकने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर (39 साल153 दिन)

पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू

5. वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सिक्स उड़ाने वाले प्लेयर (44)

6. एक देश में 200 वनडे सिक्स मारने वाले पहले क्रिकेटर बने (भारत)