Robusta Coffee Prices: रोबस्टा कॉफी बीन्स की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई हैं। लेकिन ब्राजील के बदलते मौसम की वजह से कॉफी फिर से महंगी हो सकती है। आपको बता दें कि भारत में पैदा होने वाली ज्यादातर कॉफी यूरोपीय बाजारों में एक्सपोर्ट की जाती है।
Coffee Prices Brazil Weather: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग बिना एक कप कॉफी के अपने दिन की शुरुआत करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। काम के बीच की थकान मिटानी हो या छुट्टी के दिन किसी कैफे में बैठकर कॉफी की खुशबू का मजा लेना हो, कॉफी कई लोगों के लिए एक इमोशन है। लेकिन कॉफी लवर्स के मन में अब एक ही सवाल है- क्या कॉफी की कीमतें और बढ़ेंगी?
फिलहाल कॉफी मार्केट से कुछ राहत भरी खबरें आ रही हैं। रोबस्टा कॉफी बीन्स की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 35 फीसदी तक गिर चुकी हैं। हालांकि, अगर हम पिछले 20 सालों के औसत से इसकी तुलना करें, तो कीमतें अभी भी 20 फीसदी से ज्यादा हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौसम में हो रहे बदलावों की वजह से कॉफी के रेट्स में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
क्या ब्राजील का मौसम बिगाड़ेगा खेल?
भले ही पहले के मुकाबले कीमतें कम हुई हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि 20 साल के औसत के हिसाब से कीमतें अभी भी लगभग 70 फीसदी ऊपर चल रही हैं। राहत की बात यह है कि पिछले एक महीने से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और रेट्स काफी हद तक स्थिर हैं। लेकिन, ब्राजील के मौसम में होने वाले बदलाव कॉफी की कीमतों पर सीधा असर डाल सकते हैं। अगर वहां मौसम खराब होता है और कॉफी की खेती को नुकसान पहुंचता है, तो कीमतें फिर से थोड़ी बढ़ सकती हैं।
भारत में पैदा होने वाली 70 फीसदी से ज्यादा कॉफी विदेशों में एक्सपोर्ट की जाती है। इसमें से भी 70 फीसदी हिस्सा अकेले यूरोपीय बाजार खरीदता है। भारतीय कॉफी बीन्स का सबसे बड़ा खरीदार इटली है। इसके बाद बेल्जियम और रूस का नंबर आता है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट के देशों में भी भारतीय कॉफी की भारी डिमांड है और वहां इसका एक बड़ा बाजार मौजूद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।