MP में दीपोत्सव, 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए: 35 लाख दीयों से जगमगाए उज्जैन के घाट-महाकाल लोक, इंदौर का राजवाड़ा भी रोशन - Ujjain News

Published on 16 सित॰ 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कई शहरों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन पर गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। प्रदेश के सीपीआरओ मनीष सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जला

.

सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ, जहां शिप्रा नदी के घाटों, महाकाल लोक और शहर के मकानों-दुकानों में 33 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए।

उज्जैन के रामघाट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए।

इसके बाद शिप्रा आरती की गई। कार्तिक मेला ग्राउंड पर दीयों से प्रधानमंत्री का चित्र भी बनाया गया। बाद में उज्जैन में 33 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की जानकारी दी गई।

रामघाट पर दीपक से 12 साल का बच्चा झुलसा

उज्जैन में दीपोत्सव के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा दीपक से झुलस गया। मयंक पिता दीपक दवे, निवासी गोपालपुरा, मक्सी रोड, पंवासा स्थित गुरुकुल से दीपोत्सव में शामिल होने आया था।

घटना के बाद उसे चरक अस्पताल ले जाया गया। परिजन के मुताबिक, उसकी जांघ से घुटने तक का हिस्सा झुलसा है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

देखिए, तस्वीरें…

प्रदेश भर में दीपोत्सव मनाया

इंदौर में 5 लाख, ओरछा में भी 5 लाख दीप

इंदौर के राजवाड़ा को रंगोली और रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। यहां 5 लाख दीप जलाए गए। ओरछा के रामराजा मंदिर में भी 5 लाख दीप जलाए गए, जिससे शीशमहल, जहांगीर महल परिसर, लक्ष्मी मंदिर और कंचना घाट जगमगा उठे।

छतरपुर में 5.44 लाख और मैहर में 4.86 लाख दीप

छतरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 लाख 44 हजार 250 दीप जलाए गए। खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में 1.11 लाख दीप प्रज्वलित हुए। जिले के 10 आइकॉनिक स्थलों पर भी दीपोत्सव हुआ। मैहर जिले में कुल 4 लाख 86 हजार दीप जलाए गए, जबकि शारदा देवी मंदिर परिसर में 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित हुए।

भोपाल में 7 लाख, बैतूल में एक लाख दीप

भोपाल में एमपी नगर, न्यू मार्केट और VIP रोड समेत कई जगहों पर करीब 7 लाख दीप जलाए गए। बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।

नर्मदापुरम में 51 हजार दीपों से गणेश आकृति नर्मदापुरम के सेठानी घाट को 51 हजार दीपों से सजाया गया। फूलों से भगवान गणेश की 12 फीट ऊंची आकृति बनाई गई और मां नर्मदा की महाआरती हुई।

मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक रोशन मंदसौर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पशुपतिनाथ लोक प्रांगण में करीब 51 हजार दीपक जलाए गए।

रतलाम में 70 हजार दीप, दीयों से बनाया PM का चेहरा रतलाम में तीन प्रमुख स्थानों पर करीब 70 हजार दीप जलाए गए। कालिका माता मंदिर परिसर में 25 हजार दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा और भारत माता का नक्शा बनाया गया।

ओंकारेश्वर में 11 हजार, ग्वालियर में 11 हजार दीप ओंकारेश्वर में 11 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। ग्वालियर के बैजाताल पर करीब 11 हजार दीप जलाए गए। बारिश के कारण यहां कार्यक्रम करीब एक घंटे देर से शुरू हुआ।

मुरैना में बारिश के कारण नहीं हो सका दीपोत्सव मुरैना के अंबाह स्थित अटल पार्क में दीपोत्सव होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले से सजाए गए दीपकों में पानी भर गया। इसके चलते दीपदान नहीं हो सका।

खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…