UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रविवार को एक अहम पहल की. जिसका पूरे प्रदेश में असर भी देखने को मिला. इस दौरान पूरे राज्य में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रविवार को एक अहम पहल की. जिसका पूरे प्रदेश में असर भी देखने को मिला. इस दौरान पूरे राज्य में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/cm-yogi-plantation-2026-07-13-14-57-32.jpg)
सीएम योगी की पहल का दिखा असर, यूपी में एक दिन लगे 35 करोड़ पौधे; जानें कहां कितना हुआ वृक्षारोपण Photograph: (IANS)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 की शुरुआत की. जिसका असर भी देखने को मिला. जहां एक ही दिन में पूरे राज्य में 35 करोड़ पौधे लगाए गए. बता दें कि सीएम योगी ने रविवार यानी 12 जुलाई को गोरखपुर में इस अभियान की शुरुआत की थी. इस दौरान पूरे राज्य में 35 करोड़ 27 लाख 89 हजार 926 पौधे लगाए गए. सीएम योगी के इस खास अभियान में न्यायाधीश, राज्यपाल, सरकार के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों के साथ आम जनता का भी विशेष योगदान रहा.
जानें राज्य के किस जिले में कितना हुआ वृक्षारोपण?
सीएम योगी की पहल पर रविवार यानी 12 जुलाई 2026 को सबसे ज्यादा वृक्षारोपण सोनभद्र जिले में हुआ. जहां एक करोड़ 68 लाख 47 हजा 717 पौधे लगाए गए. इसके बाद ललितपुर में 93 लाख 63 हजार 495 पौधे रोपे गए. जबकि झांसी जिले में 93 लाख 66 हजार 15 पौधे लगाए गए. जबकि लखीमपुर खीरी जिले में 92 लाख 51 हजार 800 पौधे लगाए गए. वहीं जालौन जिले में 88 लाख 8 हजार 435 वृक्षारोपण किए गए.
किस विभाग ने कितने लगाए पौधे?
अगर विभाग के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा पौधे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने लगाए. इस विभाग ने कुल 15 करोड़, 42 लाख, 19 हजार 413 पौधे लगाए. जबकि ग्राम्य विकास विभाग ने 10 करोड़ 56 लाख 85 हजार 704 पौधे लगाए. वहीं कृषि विभाग ने 32 लाख 69 हजार 527 पौधे लगाए. इसके अलावा उद्यान विभाग ने एक करोड़ 52 लाख 2 हजार 219 पौधे लगाए. जबकि पंचायती राज विभाग ने कुल एक करोड़, 13 लाख 38 हजार 290 पौधे लगाए.
किन प्रजातियों का कितना हुआ वृक्षारोपण?
रविवार को राज्य में वृक्षारोपण में सबसे ज्यादा पौधे शीशम के लगाए गए. राज्य में चार करोड़ 67 लाख 38 हजार 99 पौधे शीशम के लगाए गए. जबकि सागौन के कुल 4 करोड़ 13 लाख 99 हजार 61 पौधे लगाए गए. वहीं जामुन के 2 करोड़ 28 लाख 46 हजार 329 पौधे लगाए गए. जबकि अमरूद के एक करोड़ 80 लाख 74 हजार 31 पौधे लगाए गए. वहीं अर्जुन के एक करोड़ 51 लाख 75 हजार 482 पौधे लगाए गए.
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने भी किया वृक्षारोपण
रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वृक्षारोपण किया. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जन भवन में सफेद चन्दन जबकि सीएम योगी ने गोरखपुर की सहजनवा तहसील में लिंक एक्सप्रेस वे के निकट पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाकर त्रिवेणी वाटिका स्थापित कर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
- वहीं मुख्य न्यायाधीश व इलाहाबाद खण्डपीठ के न्यायमूर्ति ने प्रयागराज और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ खण्डपीठ के न्यायमूर्ति, अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों जज और वकीलों ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे लगाए. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आम का पौधा लगाया, जबकि विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कुकरैल वन में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) के पौधे लगाए.
ये भी पढ़ें: 'हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, क्या जामा मस्जिद में कराएंगे हनुमान चालीस', अयोध्या में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्रियों ने भी लगाए पौधे
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में त्रिवेणी वाटिका (पीपल, बरगद व नीम) के पौधे लगाए. जबकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में अशोक पेंडुला और बाराबंकी में नीम के पौधे लगाए. उधर केन्द्रीय मंत्री व यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बागपत, मंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं और मंत्री कमलेश पासवान ने देवरिया में वृक्षारोपड़ किया.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की अहम पहल, एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य; वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का किया शुभारंभ