एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 29, 2026, 04:41 PM IST
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) के तहत राज्य में 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने BPSC को अधियाचना भेज दी है।
![]()
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई TRE-4 की अधियाचना (image - ChatGPT)
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) के तहत राज्य में 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अधियाचना भेज दी है। इसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।
TRE-4 में किस स्तर पर कितने पद?
शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई अधियाचना के अनुसार, कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:
| कक्षा 1 से 5: | 3,847 पद |
| कक्षा 6 से 8: | 8,563 पद |
| कक्षा 9 से 10: | 3,877 पद |
| कक्षा 11 से 12: | 16,101 पद |
इस तरह सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11वीं से 12वीं के शिक्षकों के लिए हैं।
BPSC आगे जारी करेगा भर्ती से जुड़ी जानकारी
अधियाचना मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी चरणों को आगे बढ़ाएगा। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन, आवेदन की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें।
युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने पर जोर
सरकार की ओर से कहा गया है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी तैयारी शुरू रखें और आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article