महेंद्रगढ़ बार चुनाव में प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला: नामांकन प्रक्रिया पूरी, छंटनी आज; 31 अगस्त तक नाम वापस लेने का मौका - Mahendragarh News
Published on 28 अग॰ 2026
Hindi News
Local
Haryana
Mahendragarh
Mahendragarh Bar Association Election 2026 | Nomination & Voting Dates
महेंद्रगढ़2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ में नामांकन पत्र जमा करते हुए उम्मीद्वार।
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब आज नामांकन पत्रों की छंटनी होगी, जबकि 31 अगस्त तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी विनोद सिंह तंवर एडवोकेट और सह चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल एडवोकेट ने बताया कि इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में करीब 303 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार 5 के बजाय 6 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
नामांकन के बाद सामूहिक फोटो लेते हुए उम्मीद्वार।
इन पदों पर होंगे चुनाव
प्रधान पद के लिए अजनेश एडवोकेट, राजेश कुमार लांबा एडवोकेट और संदीप कुमार यादव एडवोकेट मैदान में हैं। उप प्रधान (महिला आरक्षित) पद के लिए सुनीता कुमारी एडवोकेट, शशिबाला एडवोकेट और शर्मिला यादव एडवोकेट ने नामांकन किया है।
सचिव पद महिला आरक्षित
इनके अलावा उप प्रधान (सामान्य) पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट और अंकित एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा। सचिव पद के लिए पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट और राहुल कौशिक एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव (महिला आरक्षित) पद के लिए सुमन कुमारी एडवोकेट और सोनिया कुमारी एडवोकेट उम्मीदवार हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश लाल एडवोकेट, विक्रांत एडवोकेट और प्रदीप कुमार एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया है।
.
खबरें और भी हैं...
महेंद्रगढ़ में 5 सितंबर से MPL का आगाज: 8 टीमें दिखाएंगी दमखम, 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी-फुलेरा के बीच 7 दिन चलेगी अनारक्षित स्पेशल: रक्षाबंधन के बाद काम पर लौटने वालों को राहत, नारनौल समेत इन स्टेशनों को फायदा
कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में ₹1.99 करोड़ की ठगी का 5वां आरोपी गिरफ्तार: फैक्ट्री लगाने और जमीन दिलाने का झांसा; मोहाली से दबोचा
कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में रक्षाबंधन पर रोडवेज में उमड़ी भीड़: महिलाओं और बच्चों के लिए बस सेवा मुफ्त, कल रात 12 बजे तक रहेगी