370 की बिरयानी के वायरल विवाद के बाद प्रणित मोरे ने अब अपना पहला लाइव शो किया है, जिसकी वीडियो सामने आई है. इसमें वो ऑडियंस से बात करते हुए काफी भावुक नजर आए और स्टेज पर ही उन्हें आंसू पोंछते देखा गया. उन्होंने बातचीत के दौरान ये बात मानी कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि दर्शक उन्हें स्वीकार करेंगे या फिर नहीं. जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो जॉर्जिया में 14 जून 2026 को दी गई परफॉर्मेंस के दौरान का है.
प्रणित मोरे ने इस विवाद के बाद वीडियो जारी करके कहा था कि उसमें उनकी भी गलती थी, क्योंकि वो स्टैंड ले सकते थे और उस लड़के को वहीं रोक सकते थे. तो वो हेट डिजर्व करते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा था कि जिनको भी इस सबसे हर्ट हुआ है मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं. उन्होंने एक चांस देने का अपील भी की थी और कहा था कि वो बेहतर इंसान बनकर दिखाएंगे.
लोगों का चीयर देख हुए भावुक
इस वीडियो में प्रणित मोरे को कहता सुना जा सकता है, “जब मैं स्टेज पर आया तुम लोग ने अभी चीयर किया, मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या ये लोग मुझे एक्सेप्ट करेंगे. तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग बहुत सपोर्टिव थे, जो भी चीजें हुईं, उसके बाद भी. आप लोगों का बहुत धन्यवाद.” इसके बाद ऑडियंस ने एक बार फिर से प्रणित मोरे को चीयर किया तो वो भावुक हो गए. इस दौरान कॉमेडियन आंसू पोंछते हुए नजर आए.
बताया क्यों शुरू की कॉमेडी
इसके आगे प्रणित मोरे ने कहा, “इतनी सारी चीजें हो गईं और देखो स्टैंडअप मैंने चालू ही इसलिए किया था, इसलिए नहीं किया था कि सिर्फ पैसे मिलेंगे. या ऐसे करके मैं फेमस हो जाउंगा, मैंने बस इसलिए किया था, क्योंकि मैं जो जॉब करता था, उसके बाद मैंने स्टैंडअप चालू किया, मुझे ऐसा लगा था कि इससे मुझे खुशी मिली और हमेशा पॉइंट ये था कि बाकी लोग को भी खुशी मिले, और जब ये नहीं होता तो थोड़ा बुरा लगता है.”
मां की कही बात को किया याद
इसी के साथ कमेडियन ने उस विवाद पर उनकी मां की कही गई बात भी याद की है. उन्होंने कहा था कि माफी मांग ली है. अब आगे का बिहेवियर ही लोगों का भरोसा वापस लाएगा. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि वो इस तरह की गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे. दूसरा मौके देने के लिए उन्होंने सबका शुक्रिया भी अदा किया.
This Clip Is from his Georgia Show (14th June)#PranitMore pic.twitter.com/NtTHGUhkB0
— Supreme (@DarshanShi67146) July 30, 2026
बिग बॉस से हुए फेमस
प्रणित मोरे ने ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया था, जहां उनका एक शो भी रखा जाता था. इसी के साथ अच्छे बिहेवियर की वजह से भी प्रणित मोरे का काफी पसंद किया गया. शो में वो फाइनलिस्ट में भी शामिल हुए थे और सेकंड रनर-अप रहे.
ये भी पढ़ें: 50-60 लोग, छिपकली और गंदा टॉयलेट अलायंस में सोहेल से मिलते ही सलमान खान को याद आए जेल के खौफनाक दिन

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More