300 km से ज्यादा रेंज वाला स्कूटर लाया Ola, कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, 40 रुपये के करीब पहुंचा दाम

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 28, 2026 03:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को 5% से अधिक चढ़कर 39.75 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर अनाउंस किया है
  • कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 301 किलोमीटर तक है
Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80% से अधिक उछल गए हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में गजब की तेजी आई है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 39.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर अनाउंस किया है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंट्रोडक्टरी प्राइस 79,999 रुपये है।

कंपनी का दावा, 301 किलोमीटर है स्कूटर की रेंज
नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में ओला के इन-हाउस डिवेलप्ड 46160 LFP भारत सेल का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 301 किलोमीटर की IDC रेंज ऑफर करता है। S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी दिसंबर 2026 में शुरू होगी। S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च कंपनी की प्रमुख कंपोनेंट्स को इन-हाउस डिवेलप करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। अग्रवाल ने बताया कि सेल, मोटर, व्हीकल सॉफ्टवेयर और दूसरे क्रिटिकल कंपोनेंट्स को इन-हाउस ही डिवेलप किया गया है।

गीगाफैक्ट्री में मैन्युफैक्चर की गई है बैटरी टेक्नोलॉजी
कंपनी के मुताबिक, नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर 301 किलोमीटर की IDC रेंज ऑफर करता है। वहीं, इससे पहले का S1 Z ड्यूल बैटरी सेटअप 146 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता था। नए स्कूटर के इंट्रोडक्टरी प्राइस 79,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि 46160 LFP भारत सेल को इनहाउस ही डिवेलप किया गया है और बैटरी टेक्नोलॉजी को ओला की गीगाफैक्ट्री में मैन्युफैक्चर्ड किया गया है। 3.1 kWh वैरिएंट वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1Z की कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, 5.1 kWh वैरियंट का दाम 99,999 रुपये है। 3.1 kWh वैरिएंट की डिलीवरी दिसंबर 2026 में शुरू होगी। वहीं, 5.1 kWh वैरियंट की डिलीवरी मार्च 2027 में शुरू होगी।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 80% से अधिक उछल गए हैं शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 2 मार्च 2026 को 21.21 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 28 अगस्त 2026 को 39.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है।

IPO में 76 रुपये था ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का दाम
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 76 रुपये था। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 9 अगस्त को बाजार में लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर BSE में 75.99 रुपये और NSE में 76 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें