
पुणे के फ्लैट को देख हिल गए लोग Image Credit source: X/@misalpavv
पुणे में एक फ्लैट की रेंट लिस्टिंग देखकर एक इंजीनियर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पोस्ट के बाद देश के बड़े आईटी शहरों में बढ़ती रियल एस्टेट कीमतों को लेकर नई बहस शुरू हो गई. खासकर बेंगलुरु में रहने वाले टेक प्रोफेशनल्स ने पुणे के किराए की तुलना अपने शहर के महंगे रेंट से करनी शुरू कर दी.
दरअसल, एक टेक प्रोफेशनल ने Reddit के r/PuneClassifieds पर शेयर की गई एक फ्लैटमेट रिप्लेसमेंट पोस्ट का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया. पोस्ट में बताया गया था कि पूरी तरह फर्निश्ड 3BHK फ्लैट में एक कमरा खाली है और उसके लिए फ्लैटमेट की तलाश की जा रही है.
इस लिस्टिंग में कमरे की तस्वीरों और सुविधाओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा. कमरा काफी बड़ा था, उसमें दो बड़ी खिड़कियां थीं और साथ में एक अटैच बालकनी भी थी, जहां से हरियाली दिखाई दे रही थी. यानी कमरा देखने में भी अच्छा था और सुविधाओं के मामले में भी काफी ठीक था.
सबसे ज्यादा हैरानी की बात किराए को लेकर थी. इंजीनियर ने अपने पोस्ट में बताया कि कमरे का किराया सिर्फ 9,000 रुपये महीना है. हालांकि, लिस्टिंग की पूरी जानकारी के मुताबिक अलग-अलग सुविधाओं और घरेलू खर्चों को जोड़ने के बाद हर महीने का कुल खर्च करीब 15,500 रुपये तक पहुंचता है. इसमें मेड, कुक, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और दूसरी सुविधाओं से जुड़े खर्च शामिल बताए गए थे. इसके बावजूद कई लोगों को यह डील काफी अच्छी लगी.
इस पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए टेक प्रोफेशनल ने बेंगलुरु के महंगे किराए को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि My Bengaluru brain buffered, crashed, and restarted in safe mode. यानी पुणे का यह किराया देखकर उनका बेंगलुरु वाला दिमाग जैसे कुछ देर के लिए हैंग हो गया.
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. देखते ही देखते इसे 3.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. खासकर बेंगलुरु में काम करने वाले आईटी कर्मचारियों और युवा प्रोफेशनल्स ने कमेंट्स में अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. एक यूजर ने कहा कि संभव है कि यह फ्लैट पुणे के किसी दूर वाले इलाके, जैसे पुनावले या सुस में हो. यूजर ने बताया कि बानेर जैसे इलाकों में किराया काफी ज्यादा है और वहां बिना फर्निश्ड 2BHK का किराया भी करीब 30 से 40 हजार रुपये तक पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ना भाषा की सीमा, ना देश की दीवार, विदेशी शख्स ने तानपुरा लेकर गाया मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सुनकर लोग हुए भावुक
वहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया कि यह फ्लैट ब्लू रिज टाउनशिप में है. उसने बताया कि वह खुद वहां रह चुका है. उसके मुताबिक, टाउनशिप के कई फ्लैट मालिक विदेश में रहते हैं और वे अक्सर अपना पूरा फ्लैट किसी ब्रोकर को किराए पर दे देते हैं. इसके बाद फ्लैट को PG की तरह इस्तेमाल किया जाए या नहीं, यह मालिक की सहमति पर निर्भर करता है.
यहां देखिए पोस्ट
Saw a Reddit post: “This room in a 3BHK in #pune and Guess the rent.” Big room. Two windows. Attached balcony with a glass railing. Green view.
Rent: ₹9,000 for a room in 3bhk *
My Bengaluru brain buffered, crashed, and restarted in safe mode. pic.twitter.com/0ina2E7wAS
— rajneee (@misalpavv) September 23, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More