पटना- 3 दिन में NIA की दूसरी रेड: 20 लाख कैश-45 लाख के गोल्ड मिले, रांची में RSS दफ्तर पर हमले से जुड़ा कनेक्शन - Patna News
Published on 10 सित॰ 2026
पटना43 मिनट पहले
कॉपी लिंक
पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की। बुधवार की सुबह जांच एजेंसी की टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची। यहां दो फ्लैट 1206 और 609 पर टीम ने दबिश दी।
यह दोनों फ्लैट संदीप नाम से लिया गया है। NIA की टीम में 8 लोग हैं। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट में 20 लाख से अधिक कैश और 40 से 45 लाख के गोल्ड मिले हैं। STF की टीम बुलाई गई।
बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम से हमले को लेकर यह रेड की जा रही है। RSS ऑफिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उसकी ही निशानदेही पर NIA की टीम पटना पहुंची।
सदर SDPO-वन मनोज कुमार ने बताया कि रांची में RSS के दफ्तर पर हमला हुआ था। इस मामले में NIA को कुछ इनपुट मिली, जिसके आधार पर संदीप के दो फ्लैट में तलाशी हुई।
NIA रेड की कुछ तस्वीरें देखिए
NIA की टीम में 8 अधिकारी और जवान शामिल।
इसी बिल्डिंग के 2 फ्लैट को खंगाला जा रहा है।
चित्रगुप्त नगर की कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट।
8 सितंबर को NIA की पहली छापेमारी
इससे पहले चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को इसी साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA ने छापेमारी की थी। NIA की कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपए नकद के साथ एक युवक को पकड़ा गया था। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई थी।
इसी कार्रवाई में NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो साईं कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ लेकर गई थी।
स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे 20 लाख रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया।
NIA टीम को देखकर भागने लगा, पीछा कर दबोचा
कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई।
पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे मिले 20 लाख
पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था।
चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है।
रांची में RSS ऑफिस में पेट्रोल बम से हुआ था हमला
16 जून को रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई थी पुलिस के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं।
इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
सीसीटीवी में दो लोग आते दिखे थे।
ऑफिस के सामने आने के बात हाथ में पकड़े पेट्रोल भरे बोतल में आग लगाते हैं।
दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर एक्सक्लूसिव
बिहार में महादलित बनाने का फॉर्मूला क्यों आया था: नीतीश ने लालू को रोका, राम विलास को किया कमजोर, पढ़िए दलित-महादलित बनने की कहानी4:02
कॉपी लिंक
शेयर
बूझे की नाही
NDA में सब ठीक नहीं...JDU की नाराजगी के 4 संकेत: 12 जिलों में नीतीश संवाद, सभापति की कुर्सी पर ठोका दावा, अंदरखाने की पूरी कहानी2:47
कॉपी लिंक
शेयर
जॉब फेयर से दिल्ली भेजी गई पीड़िता ने बयान बदला: अब बोली- मुझसे काम ज्यादा ले रहे थे, रहने की सही जगह तक नहीं दी, BJP ने जारी किया वीडियो
4:05
कॉपी लिंक
शेयर
बिहार के 9 जिलों में बारिश की संभावना: 13 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम, बिजली से 3 लोगों की मौत