खरीदनी है नई इलेक्ट्रिक कार? मारुति, हुंडई और किआ ला रही हैं 3 किफायती eSUV, जानिए कब होंगी लॉन्च

Published on 24 अग॰ 2026

Aug 24, 2026 06:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई और किआ जैसी कंपनियां बेहद किफायती इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रही हैं।

maruti hyundai kia are bringing three affordable electric suv

अपकमिंग हुंडई इलेक्ट्रिक एसयूवी

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय कार मार्केट में इन दिनों जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। एक दौर था जब इलेक्ट्रिक कारें पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मुकाबले बेहद महंगी होती थीं। हालांकि, अब बढ़ती डिमांड, भारत में ही पार्ट्स के निर्माण, बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी और 'बैटरी-ऐज-अ-सर्विस' (BaaS) जैसी स्कीमों ने कारों की शुरुआती लागत काफी कम कर दी है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई और किआ जैसी कंपनियां भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद किफायती इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

मारुति विजन e-Sky बेस्ड नई ईवी

मारुति सुजुकी एक नई छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक पर काम कर रही है। इसे वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। विजन e-Sky के हालिया स्पाई शॉट्स से इस छोटी ईवी के लुक का साफ अंदाजा मिलता है। प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के नए K-EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसकी लंबाई लगभग 3.39 मीटर रखी जाएगी। इसमें 29kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह सिंगल चार्ज पर करीब 270 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा।

Hyundai Compact Electric SUV

Kia Seltos EV

Kia Syros EV

Kia Carens Clavis EV

Maruti Suzuki Fronx EV

Maruti Suzuki Wagon R EV

हुंडई मोटर इंडिया ने मार्च, 2027 तक भारतीय मार्केट में अपनी एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने जा रही है। यह नया मॉडल ग्लोबली बिकने वाली हुंडई 'Inster EV' पर बेस्ड हो सकता है। कंपनी इसमें 42kWh और 49kWh के दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन पेश कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 350 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है।

किआ नई कॉम्पैक्ट eSUV

किआ ने भी भारतीय मार्केट के लिए अपने बड़े इलेक्ट्रिफाइड प्लान का ऐलान किया है। इसमें तीन हाइब्रिड और एक नई कॉम्पैक्ट ईवी शामिल है। किआ की यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी खासतौर पर स्थानीय स्तर पर विकसित की जा रही है, जिससे इसकी कीमत काफी आक्रामक रखी जा सकेगी। इस नई कार की लंबाई लगभग 4.2 मीटर के आसपास होगी। भारत में ही मैन्युफैक्चर होने के कारण यह सीधे तौर पर कॉम्पैक्ट ईवी सेगमेंट में तहलका मचाने की काबिलियत रखती है।

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में इन तीनों बड़ी कंपनियों की एंट्री से मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। मारुति सुजुकी छोटे शहरों और डेली कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर बजट-फ्रेंडली हैचबैक ला रही है। वहीं, हुंडई और किआ प्रीमियम फीचर्स व ज्यादा रेंज वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के दम पर ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी में हैं। आने वाले समय में ये तीनों गाड़ियां आम ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना और भी आसान व किफायती बना देंगी।