Fri, 09 Oct 2026 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 Oct 2026 10:41 AM IST
सार
Box Office Collection: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं सिनेमाघरों में चल रही 'द वन' की कमाई घट गई है। जानिए बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इसके बावजूद यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म के अलावा गुरुवार को 'हनुमान अंश', 'द पैराडाइज' और 'द वन' ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
लाखों में सिमटी 'हनुमान अंश' की कमाई
'दृश्यम 3' के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 'हनुमान अंश' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है। शायद यही वजह है कि इसकी कमाई अब काफी घट गई है। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। कल इसने 75 लाख रुपये कमाए थे। 63वें दिन इसने 75 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम
'द पैराडाइज' का कैसा है हाल?
- साउथ के बेहतरीन अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।
- यह फिल्म अब भी कमाई कर रही है। हालांकि इसकी कमाई लाखों में गिर गई है।
- कल इस फिल्म ने 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
- रिलीज के 15 दिनों बाद गुरुवार को इसने 89 लाख रुपये की कमाई की है।
- फिल्म ने टोटल 118.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
'द वन' की भी हालत खराब
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। अब इसकी कमाई भी ठंडी होती दिख रही है। ये भी अब धीरे-धीरे लाखों में कमाई कर रही है। गुरुवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ 'द वन' ने कुल 65.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3'का जलवा बरकरार
- अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत की थी।
- अब फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। इतने दिनों बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार है।
- सातवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की।
- इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया है।
- वहीं फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये हो गया है।
- दुनियाभर में इस फिल्म ने 383.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।