
लेडी बाइकर सिया के बढ़े फॉलोअर्स
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन केस की पीड़िता शिवानी चौहान उर्फ सिया के साथ ही उसका इंस्टाग्राम एकाउंट भी इस समय सुर्खियों में है. हादसे के वक्त लेडी बाइकर सिया के इंस्टाग्राम एकाउंट @rebelwheels_sia_ के फॉलोअर्स की संख्या महज 13K थी, लेकिन हादसे के बाद के तीन दिनों में यह संख्या लगभग डबल होने हो गई है. इस समय उसके फॉलोअर्स की संख्या 22K है.
सिया ने हादसे का वीडियो इसी हैंडल पर पोस्ट किया था. इसके बाद देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल हुआ और साथ के साथ उसके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ी. बीते तीन दिनों में ही सिया को करीब 10K नए फॉलोअर्स मिले हैं. बताया जा रहा है कि यह नए फॉलोअर्स हादसे वाली वीडियो देखकर ही सिया के इंस्टा एकाउंट पर आए और उसे फॉलो करने लगे हैं. इस बात को आरोपी कल्याण बैंसला ने भी अपने बयान में कहा था.
कल्याण बैंसला ने लगाया था आरोप
सिया को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला ने उसके इंस्टा एकाउंट को लेकर आरोप लगाए थे. उसने अपने बयान में खुद को पाक साफ बताते हुए कहा कि सिया ने इंस्टा पर व्यूज पाने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस घटना को तूल देने की कोशिश की है. हालांकि बाद में सिया ने कल्याण बैंसला के इस बयान पर पलटवार भी किया था. उसने कहा था कि वह पहले दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रही है. इसलिए पहले से ही उसके काफी फॉलोअर्स हैं.
फैशन डिजाइनर के रूप में भी पहचान
सिया की पहचान केवल बाइक राइडर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक फैशन डिजाइनर के रूप में भी है. उसने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के बॉयो में भी खुद को वूमेन राइडर के अलावा अपने इस पहचान का जिक्र किया है. जानकारी के मुताबिक ग्रेजुएशन के बाद उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया, हालांकि बाद में उसने बाइक राइडिंग को ही अपना पैशन बनाया. हाल में हुए एमसीडी के चुनावों में वह आम आदमी पार्टी की टिकट पर कालका जी से चुनाव भी लड़ी थी.

सौरभ सिंह
सौरभ सिंह को सक्रिय पत्रकारिता में करीब 16 साल का अनुभव है. शुरूआती 13 साल तक प्रिंट मीडिया में नोएडा, गुरुग्राम, अलवर, धौलपुर, भरतपुर और गाजियाबाद में बतौर क्राइम रिपोर्टर काम किया. इस दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों पर भी लीक से हटकर काफी काम किया. अब करीब दो साल से डिजीटल पत्रकारिता में हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राचीन इतिहास और दर्शन शास्त्र से ग्रेजुएशन की और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की. वह संस्कृत और संस्कृति में रुचि होने की वजह से उनकी भारतीय दर्शन, धर्म और अध्यात्म में भी गहरी पकड़ है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने के बाद साल 2007 में अमर उजाला के साथ कैरियर की शुरूआत की. साल 2010 में दैनिक भास्कर में सीनियर रिपोर्टर बने. इस दौरान अलवर सिटी चीफ और बाद में धौलपुर ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी निभाई. फिर साल 2015 में दिल्ली लौटकर लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े. साल 2022 तक इस कार्यकाल में साढ़े तीन साल गुरुग्राम और बाकी समय गाजियाबाद में क्राइम रिपोर्टिंग की. अब अगस्त 2022 से टीवी9 भारतवर्ष में बतौर चीफ सब एडिटर डिजिटल पत्रकारिता को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
Read More