
कब स्ट्रीम होगी 'लस्ट स्टोरीज 3'?
Lust Stories 3 Release Date: लस्ट स्टोरीज नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज में से एक है. अब तक इसके 2 सीजन आ चुके हैं. वहीं, अब फैंस को सीजन 3 का इंतजार है. इस बीच लस्ट स्टोरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आखिरकार खुशखबरी सामने आ गई है. सीरीज की रिलीज डेट अब ऑफिशियल तौर पर कंफर्म हो गई है और जल्द ही इसे दर्शक घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. रिलीज डेट सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. लंबे समय से इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर का इंतजार किया जा रहा था, ऐसे में अब दर्शकों को इसकी स्ट्रीमिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
लस्ट स्टोरीज अपनी बोल्ड और अलग तरह की कहानी को लेकर पहले से ही चर्चा में रही है. फिल्म में रिश्तों, प्यार, इच्छाओं और इंसानी भावनाओं को अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है. चलिए बताते हैं कि ये सीरीज कब से स्ट्रीम होगी.
ये भी पढ़ें: शादी करने ही वाले थे अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी, फिर ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गईं राहें
कब स्ट्रीम होगी ‘लस्ट स्टोरीज 3’?
नेटफ्लिक्स ने लस्ट स्टोरीज 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसके मुताबिक, सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्ल्किस पर स्ट्रीम होगी. इस बार भी 4 कहानियां दिखाई जाएगी. ये सीरीज RSVP और Flying Unicorn Entertainment के प्रोडक्शन तले बनी है. सीरीज में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे.
इस बार क्या होगा खास?
डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि लस्ट स्टोरीज की खासियत यही है कि हर बार इसकी कहानियां दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में आती हैं. उन्होंने बताया कि हर कहानी की शुरुआत इंसान की किसी सामान्य भावना से होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसके कई ऐसे पहलू सामने आते हैं जो दर्शकों को अलग तरह से सोचने पर मजबूर करते हैं. फिल्म में चाहत और रिश्तों के जरिए इंसान की ताकत, कमजोरियां, अपने फैसले खुद लेने की आजादी, समझौते और उन भावनाओं को दिखाया गया है, जिन्हें लोग अक्सर खुलकर जाहिर नहीं कर पाते.
रुचिका ने आगे बताया कि विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज जैसे चार शानदार निर्देशक इस बार अपनी-अपनी कहानियों और अलग सोच के साथ आए हैं. सभी का कहानी कहने का तरीका भले ही अलग हो, लेकिन उनकी कोशिश एक ही है.दर्शकों को रिश्तों और उनमें छिपी भावनाओं को अपने अनुभवों और नजरिए से समझने का मौका देना.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More