कोरियन ग्लास स्किन चाहिए? सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये राइस टोनर, ग्लो करेगा चेहरा!

Published on 28 अग॰ 2026

Aug 28, 2026 04:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

कोरियन ग्लास स्किन अगर आपको भी चाहिए, तो ये DIY राइस टोनर बनाकर जरूर ट्राई करें। ये स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। वैसे भी कोरियन प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, ऐसे में आप ये छोटी सी रेमेडी ट्राई कर सकती हैं।

Korean Rice Toner

कोरियन राइस टोनर

कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड आजकल खूब चल रहा है। अगर आप भी कोरियन स्किनकेयर के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं, तो ये आपको जरूर पता होगा कि कोरियन प्रोडक्ट्स में चावल का इस्तेमाल काफी होता है। दरअसल राइस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और साथ ही माइल्ड एक्सफोलिएशन में भी मदद करते हैं। इसलिए त्वचा ज्यादा ग्लोइंग, हाइड्रेटेड और ब्राइट नजर आती है। खैर, कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी आते हैं, ऐसे में क्यों ना इन्हें घर पर ही बना लिया जाए?चावल तो हम सभी के घर होते हैं। ऐसे में थोड़े से चावलों की मदद से आप अपने लिए कोरियन ग्लास स्किन टोनर भी बना सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है।

कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए?

कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले 3-4 चम्मच के करीब चावल लेने हैं। चावल बासमती नहीं, मोटे राशन वाले होने चाहिए क्योंकि इनमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा 4-5 साबुत लौंग लें और कुछ बूंद प्योर, बिना खुशबू वाली ग्लिसरीन इसमें एड करें।

स्टेप बाय स्टेप सीखें बनाने का तरीका

स्टेप 1- कोरियन राइस टोनर बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से चावलों को करीब दो बार पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें।

स्टेप 2- इन चावलों को लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें, ताकि इनका सारा स्टार्च पानी में आ जाए।

स्टेप 3- अब चावलों के पानी को छानकर किसी साफ बोतल में भरें और इसमें 4-5 साबुत लौंग डाल दें। अच्छे से बोतल को शेक करें और फ्रिजर में दो से तीन घंटे के लिए रखकर छोड़ दें।

स्टेप 4- इसके बाद टोनर में कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाएं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है, तो ग्लिसरीन की मात्रा कम रख सकते हैं। वहीं ड्राई स्किन वाले थोड़ी सी क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं।

स्टेप 5- बोतल को अच्छे से शेक करें, ताकि सभी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं। अब टोनर को किसी स्प्रे बोतल में भर के रख लें।

टोनर कब और कैसे लगाया जाता है?

टोनर स्किनकेयर रूटीन का दूसरा स्टेप होता है। सबसे पहले आपको एक जेंटल क्लींजर से अपने फेस को वॉश करना है। इसके बाद टोनर को स्प्रे बॉटल या कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। इसे हाथों से हल्का सा चेहरे पर प्रेस करें, ताकि ये एब्जॉर्ब हो जाए। इसके बाद आप मॉइश्चराइजर, सिरम और सनस्क्रीन लगाकर अपना बाकी का स्किनकेयर कंप्लीट कर सकती हैं।

कोरियन राइस टोनर लगाने के फायदे

  • स्किन ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड महसूस होती है।
  • राइस माइल्ड एक्सफोलिएशन में हेल्प करता है, जिससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट नजर आ सकती है।
  • लौंग में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, जो किसी भी तरह के दाने और पिंपल्स की ग्रोथ रोकने में मदद कर सकती है।
  • अगर आपका चेहरा काफी रूखा और बेजान लगता है, तो ये टोनर उसे फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद कर सकता है।

जरूरी बात : अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या एक्ने और पिंपल प्रोन है, तो एक बार पैच टेस्ट करने के बाद ही इस्तेमाल करें। किसी तरह की जलन, रेडनेस, खुजली, इरीटेशन या एलर्जी नजर आए तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें।

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

See Less