जींद में प्याज-लहसुन बेचने की आड़ में नशा तस्करी: 3 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब के रहने वाले; 2 पिकअप समेत चूरा पोस्त जब्त - Jind News

Published on 14 अक्टू॰ 2026

जींद जिले में सीआईए नरवाना की टीम ने सब्जी बेचने की आड़ में नशा तस्करी करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को पिकअप में लहसून के साथ 25.900 किलो चूरा पोस्त और 2 को प्याज के 6.350 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़ा।

.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब भटिंडा के भागी बांदरा निवासी ड्राइवर जसकरण सिंह उर्फ करण, उसके साथी बाबरा और भटिंडा के पिथो निवासी हरभजन उर्फ भजना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों पिकअ और प्याज-लहसून को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

नरवाना में टोहाना मोड़ के पास पकड़े गया नशा तस्कर पुलिस टीम के साथ।

नरवाना में टोहाना मोड़ के पास पकड़े गया नशा तस्कर पुलिस टीम के साथ।

भागते समय बंद हुई पिकअप

शहर थाना पुलिस के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि वह टीम टोहाना मोड़ के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें बस स्टैंड की तरफ से महिंद्रा पिकअप आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा करने पर तेज गति से टोहाना रोड की तरफ मोड़ने की कोशिश की।

इसी दौरान अचानक गाड़ी बंद हो गई। जांच करने पर गाड़ी में 70 कट्टे लहसून के भरे मिले। गाड़ी के टूब बॉक्स की तलाशी लेने पर प्लास्टिक का कट्टा मिला। जांच करने पर कट्टे से 25 किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त मिला।

पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान पंजाब भटिंडा के गांव पिथो निवासी हरभजन उर्फ भजना के रूप में बताई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को सामान समेत कब्जे में लिया और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डूमखां गांव के पास प्याज के नशा तस्करी में पकड़े आरोपियों के साथ पुलिस।

डूमखां गांव के पास प्याज के नशा तस्करी में पकड़े आरोपियों के साथ पुलिस।

वापस भागने के प्रयास में पकड़ा गया

नरवाना सदर थाना प्रभारी एसआई रोशन लाल ने बताया कि जींद रोड पर डूमखां गांव के शिव मंदिर के पास पुलिस नाकाबंदी कर जांच कर रही थी। इसी दौरान जींद की तरफ से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

जांच कने पर पिकअप में 79 कट्टे प्याज के मिले। कैबिन में ड्राइवर सीट के पीछे कट्टा मिला। जिसकी जांच करने पर 6 किलो 350 ग्राम चूरा पोस्त मिला। पूछताछ करने पर ड्राइवर ने अपनी पहचान पंजाब भटिंडा के भागी बांदर निवासी जसकरण सिंह उर्फ करण और साथी ने गुरप्यार सिंह निवासी भागी बांदर के रूप में बताई। पुलिस ने गाड़ी को सामान समेत कब्जे में लिया और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।