विज्ञापन
सार
Datia By Election Counting Update : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीन राउंड पूरे हुए। तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे रही, जबकि भाजपा की कुल बढ़त घटकर 139 वोट रह गई।

मतगणना केंद्र (फोटो सोर्स- नवभारत)
विस्तार
Datia Assembly By Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है। तीन राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा की शुरुआती बढ़त काफी घट गई है और अब दोनों प्रमुख दलों के बीच केवल 139 वोटों का अंतर रह गया है।
पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3532 वोट और आजाद समाज पार्टी (ASP) के दामोदर यादव को 2117 वोट मिले। पहले राउंड के बाद भाजपा 909 वोटों से आगे थी।
दूसरे राउंड में कांग्रेस ने की वापसी
दूसरे राउंड में कांग्रेस ने वापसी करते हुए बढ़त बनाई। इस राउंड में भाजपा को 3702, कांग्रेस को 3921 और ASP को 1533 वोट मिले। दूसरे राउंड में कांग्रेस 219 वोटों से आगे रही, जिसके बाद भाजपा की कुल बढ़त घटकर 690 वोट रह गई।
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे राउंड में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त
तीसरे राउंड में भी कांग्रेस ने बढ़त बरकरार रखी। इस राउंड में भाजपा को 4262, कांग्रेस को 4998 और ASP को 1344 वोट मिले। तीसरे राउंड में कांग्रेस ने 736 वोटों की बढ़त हासिल की, जिससे भाजपा की कुल बढ़त घटकर केवल 139 वोट रह गई।
दिलचस्प होता जा रहा मुकाबला
मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद दोनों प्रमुख दलों के समर्थक बड़ी संख्या में मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। लगातार बदलते रुझानों के कारण मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें : नरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
राजेंद्र भारती का चुनाव शून्य होने से खाली हुई सीट
यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो वर्ष की सजा मिलने के बाद खाली हुई सीट पर कराया गया है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था। घनश्याम सिंह द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
