Masik Rashifal August 2026: ग्रहण योग में अगस्त की शुरुआत, इन 3 राशियों पर राहु रहेगा भारी

Published on 29 जुल॰ 2026

Masik Rashifal August 2026: अगस्त का महीना राहु-चंद्रमा द्वारा निर्मित ग्रहण योग में शुरू हो रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों का स्पष्ट कहना है कि अगस्त माह चार राशियों पर भारी रहने वाला है और इस पूरे महीने राहु आपको परेशान कर सकता है.

X

अगस्त माह 3 राशियों पर भारी रहने वाला है और इस पूरे महीने राहु आपको परेशान कर सकता है. (Photo: ITG)

अगस्त माह 3 राशियों पर भारी रहने वाला है और इस पूरे महीने राहु आपको परेशान कर सकता है. (Photo: ITG)

अगस्त माह की शुरुआत होने वाली है. इस महीने की शुरुआत एक बड़े ही दुर्लभ संयोग में हो रही है. ज्योतिष गणना के अनुसार, अगस्त का ये महीना राहु-चंद्रमा द्वारा निर्मित ग्रहण योग में शुरू हो रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों का स्पष्ट कहना है कि अगस्त माह चार राशियों पर भारी रहने वाला है और इस पूरे महीने राहु आपको परेशान कर सकता है. इसलिए इन राशियों को सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है. आपको भ्रम-भटकाव से बचना होगा और रणनीति के तहत ही कार्यों को आगे बढ़ाएं.

मेष राशि
अगस्त में मेष राशि के जातकों की आय बढ़त पर रह सकती है, लेकिन खर्चों का दबाव भी लगातार महसूस होगा. परिवार और जरूरी कामों पर ज्यादा धन खर्च होने के योग हैं. यदि पूरे महीने बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक संतुलन बनाए रखना आसान रहेगा. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाना बेहतर रहेगा. शेयर बाजार, प्रॉपर्टी आदि में संभलकर निवेश करने की सलाह है. लेकिन बढ़ते खर्च बचत को प्रभावित कर सकते हैं. महीने के अंत तक आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार दिखाई दे सकता है.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अगस्त में धन संबंधी मामलों में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. महीने की शुरुआत में निवेश या व्यापार से मनचाहा लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला आपको बड़े नुकसान की ओर लेकर जा सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह है. यदि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखते हैं तो पूरे महीने आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए अगस्त में आमदनी अच्छी रहने के संकेत हैं. लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है. व्यापार करने वालों को लाभ के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान सावधानी रखने की जरूरत रहेगी और इन यात्राओं पर खर्च भी संभव है. परिवार से जुड़े जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं. यदि फिजूल खर्चों से बचने में सफल रहे तो महीने के आखिर तक अच्छी बचत करने की स्थिति बन सकती है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV

aaj tak epaper in hindi