31 साल पहले शाह रुख खान के संग फिल्म त्रिमूर्ति में नजर आने वालीं एक्ट्रेस अंजलि जठर अब कहां हैं। ...और पढ़ें
-1783833300610_m.webp)
त्रिमूर्ति एक्ट्रेस अंजलि जठर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कहां गुम हैं अभिनेत्री अंजलि जठर
शाह रुख खान संग किया था काम
इन मूवीज में नजर आई थीं अंजलि जठर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई ऐसे फिल्म कलाकार मौजूद हैं, जो अपने वक्त में काफी चर्चा में रहे थे। लेकिन वक्त बदलने के साथ-साथ आज गुमनामी के साये में गुम हैं। इसी आधार पर हम आपको सुपरस्टार शाह रुख खान संग फिल्म त्रिमूर्ति में नजर आने वालीं अभिनेत्री अंजलि जठर (Anjali Jathar) के बारे में बताने जा रहे हैं।
जो 90 के दशक में काफी पॉपुलर अदाकारा रहीं, लेकिन पिछले 28 सालों से गुमनाम हैं। आइए जानते हैं कि अब अंजलि जठर कहां हैं और क्या करती हैं।
कहां हैं अंजलि जठर?
साल 1995 में निर्देशक सुभाष घई के डायरेक्शन में फिल्म त्रिमूर्ति (Trimurti) को रिलीज किया गया था। जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khn, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया।
यह भी पढ़ें- 'गोली मार दी', मेकर्स ने फिल्म के चक्कर में अपनाई थी डरावनी रणनीति; एक्ट्रेस को आए थे 20 से 25 फोन

इस फिल्म में शाह रुख की को स्टार एक्ट्रेस का किरदार अंजलि जठर ने निभाया था और उस वक्त किंग खान संग उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आईं। रातोंरात शोहरत हासिल करने के बाद अचानक से गायब होने वालीं अंजलि के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में अंजलि जठर अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में रहती हैं। यहां वह एक डांस अकेडमी चलाती हैं, जिसका नाम अंजलि जठर बॉलीवुड डांस अकेडमी है। अपनी इस अकेडमी द्वारा वह बच्चों को डांस का हुनर सिखाती हैं।अंजलि जठर के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर उनकी अकेडमी के लेटेस्ट अपडेट देखने को मिल जाते हैं।
-1783834230972.jpg)
अंजलि जठर के इन तस्वीरों को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय के साथ-साथ उनका लुक काफी बदल गया है। एक वक्त पर वह हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार हुआ करती थीं। ऐसे में अब एक्टिंग से नाता तोड़ अंजलि विदेश में डांस अकेडमी के जरिए पैसा कमा रहीं हैं।
इन मूवीज में आईं नजर
दरअसल बतौर अभिनेत्री अंजलि जठर ने अभिनेता आमिर खान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मदहोश से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी, जिसमें अंजलि आमिर के भाई फैजल खान संग नजर आईं। इसके बाद अंजिल ने गुंडाराज, ढाल, विश्वासघात और शस्त्र जैसी मूवीज में काम किया। जिसमें वह अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज अभिनेताओं संग नजर आईं।
-1783834241899.jpg)
28 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड
मालूम हो कि आखिरी बार बतौर अभिनेत्री अंजलि जठर साल 1998 में आई फिल्म खोटे सिक्के में देखा गया था। इसके बाद से उन्होंने हिंदी सिनेमा से रुख मोड़ लिया और विदेश शिफ्ट हो गईं। कहा ये भी जाता है कि अभिनेता अरशद वारसी संग उनकी सगाई भी हुई थी, जो बाद में टूट गई और इसी वजह से 28 साल पहले उन्होंने सिनेमा जगत से नाता तोड़ लिया।