Published: Wednesday, August 19, 2026, 16:23 [IST]
Anjali Arora: सोशल मीडिया की दुनिया से अपनी पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'कच्चा बादाम' ट्रेंड पर बनाए गए अपने डांस वीडियो से रातोंरात लोकप्रिय हुईं अंजलि अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख रही हैं। वह फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर उठे सवाल
फिल्म का टीजर सामने आने के बाद अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने उनके पिछले सोशल मीडिया कंटेंट और विवादों का हवाला देते हुए सवाल उठाए हैं जबकि कुछ लोग उनकी नई भूमिका को लेकर उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।
'कच्चा बादाम' से मिली थी जबरदस्त पॉपुलैरिटी
-अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर रील्स और डांस वीडियो बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। 'कच्चा बादाम' गाने पर उनका वीडियो काफी वायरल हुआ और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।
-अंजलि अरोड़ा को कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में भी देखा गया था। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र किया था, जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।
माता सीता के किरदार को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
-'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के टीजर में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, अंजलि की पहचान मुख्य रूप से सोशल मीडिया स्टार के तौर पर रही है और वह अपने ग्लैमरस और डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं।
-यही वजह है कि कुछ लोगों ने उनके पुराने कंटेंट को आधार बनाकर सीता के किरदार के लिए उनकी अहमियत पर टिप्पणी की है। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आ रही प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं और फिल्म में अंजलि के अभिनय पर अंतिम राय फिल्म देखने के बाद ही बनाई जा सकेगी।
MMS विवाद पर अंजलि अरोड़ा ने दी थी सफाई
अंजलि अरोड़ा का नाम कुछ समय पहले एक कथित MMS वीडियो को लेकर भी चर्चा में आया था। उस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो को उनके नाम से शेयर किया जा रहा था। अंजलि ने साफ तौर पर दावा किया था कि वीडियो में वह नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर व्यूज और लोकप्रियता हासिल करने के लिए लोगों के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने वायरल वीडियो से अपना संबंध होने से इनकार किया था।
'लॉक अप' में सुनाया था रूस का किस्सा
अंजलि अरोड़ा रिएलिटी शो'लॉक अप' के दौरान भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर करने को लेकर चर्चा में आई थीं। शो में उन्होंने बताया था कि जब वह रूस गई थीं, तब उनकी मुलाकात एक होटल रिसेप्शनिस्ट से हुई थी। अंजलि के मुताबिक उस दौरान उन्होंने उस शख्स से कुछ पैसे लिए थे और बाद में उसके साथ एक पार्टी में गई थीं।
'उस रूसी लड़के ने मुझे पैसे ऑफर किए थे'
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में बताया था- दिसंबर में मैं रूस घूमने गई थी। मेरा अभी तक कोई रिलेशनशिप नहीं था, कुछ भी नहीं चल रहा था। ये बस एक अट्रैक्शन था उस रिसेप्शनिस्ट के साथ। मैंने रिसेप्शनिस्ट से 5 हजार रूबल्स (रूस की करंसी) लिए थे। शनिवार की पार्टी थी उस रात और उसने मुझे इस पार्टी के लिए पैसे ऑफर किए थे ।
'फिर रात को हम पार्टी में गए थे'
इसके बाद अंजलि ने बताया था- उस दिन मुझे कुछ पैसे चाहिए थे तो मैंने उससे मांग लिए और उसने दे भी दिए थे। फिर रात को हम पार्टी में गए थे। ये बात न मेरे किसी दोस्त को पता है और न ही मेरे परिवार वालों को। मुझे नहीं पता कि मेरे मम्मी-पापा इसको देखकर क्या बोलेंगे, मुझे किस तरह से जज करेंगे।
अंजलि अरोड़ा की लव लाइफ
-अंजलि अरोड़ा की निजी जिंदगी भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके रिलेशनशिप को लेकर भी लंबे समय से खबरें आती रही हैं।
-अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी तस्वीरों व वीडियोज पर लाखों की संख्या में व्यूज और लाइक्स आते हैं। यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है।
-अंजलि अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह आए दिन अपने बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल के साथ इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। आकाश सनसलवाल पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं। उनकी भी अंजलि की ही तरह अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आकाश का भाजपा के नाम से एक अकाउंट भी है, जिसे वो खुद ही हैंडिल करते हैं।