घर पर इमरजेंसी में ब्लड शुगर जल्दी कैसे कंट्रोल करें? डॉक्टरों ने बताया सही तरीका, कब जाएं अस्पताल

Published on 29 जुल॰ 2026

डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में रहना जरूरी है, लेकिन कुछ मामलों में दवा समय पर ना लेने या गलत खानपान से शुगर अचानक बढ़ जाता है. जो काफी खतरनाक हो सकता है. इस तरह की इमरजेंसी में इसको जल्दी कंट्रोल करना जरूरी है. इसके लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन सही कदम क्या हैं इनके बारे में आजतक. इन से बातचीत में डॉक्टरों ने बताया है.

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. चिन्यम गुप्ता बताते हैं कि जब अचानक से किसी के शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो इसको हाइपरग्लाइसेमिया कहते हैं. इसमें  शुगर लगातार 240–300 mg/dL से अधिक रहता है. इसमें व्यक्ति को बहुत ज़्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान, धुंधला दिखना या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखते हैं. अगर ये लक्षण आपको दिख रहे हैं तो समझें कि ब्लड शुगर अचानक बढ़ गया है. यह एक इमरजेंसी है. जिसको समय पर कंट्रोल में लाना बहुत जरूरी है. 

इसको काबू में लाने के लिए आपको  सबसे पहले एक बार दोबारा ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए. इसके लिए अपने हाथों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें ताकि यह पक्का हो सके कि उंगलियों पर शुगर का कोई अंश न लगा हो, जिससे मीटर की रीडिंग पर असर न पड़े. अगर दोबारा चेक करने पर भी शुगर लेवल 240–300 mg/dL के आसपास बना हुआ है यो यह काम करें.

सम्बंधित ख़बरें

अचानक शुगर लेवल बढ़ने पर घर में हैं तो करें ये काम 

डॉ. गुप्ता बताते हैं कि इस स्थिति में आप डॉक्टर की बताई गई करेक्शन इंसुलिन लें. इस दौरान खूब पानी पिएं और हल्की 10 से 15 मिनट की वॉक कर लें. इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हल्की वॉक तभी करें जब आपको चलने- फिरने में चक्कर ना आ रहे हों.

कब तुरंत अस्पताल जाएं

इस बारे में वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन विभाग में डॉ पंकज चौधरी ने बताया है. डॉ. पंकज कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल 300 mg/dL के पार हो गया है तो फिर घर पर इसको कंट्रोल करने का कोई खास तरीका नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज इंसुलिन लेता है या नहीं और उसको  कोई दूसरे गंभीर लक्षण तो नहीं है. अगर दूसरे लक्षण दिख रहे हैं तो इस मामले में तुरंत अस्पताल जाएं. क्योंकि इस स्थिति में डॉक्टर ही बेहतर तरीके से शुगर कंट्रोल कर सकता है.

शुगर लेवल अचानक न बढ़ें इसके लिए क्या करें 

डॉक्टर की बताई गई दवाएं और इंसुलिन समय पर लें

मीठा चीजों को न खाएं

शराब का सेवन न करें

डॉक्टर की सलाह के हिसाब से रोज एक्सरसाइज करें 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV