आमिर खान की फिल्म 'लगान' में 'गोरी मैम' उर्फ एलिजाबेथ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस रचेल शैली (Rachel Shelley) 25 साल बाद कैसी दिखती हैं, देखिए उनकी ...और पढ़ें

बदल गई हैं लगान की गोरी मैम। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म लगान (Lagaan) कल्ट फिल्म है। ये पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा को लेकर कई लोगों के बीच शक था कि यह सफल भी होगी या नहीं। मगर जब आई तो न केवल ब्लॉकबस्टर बनी, बल्कि क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई।
आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म के सभी कलाकार भी अपने किरदारों के चलते अमर हो गए। आमिर खान के अलावा फिल्म में गौरी बनीं ग्रेसी ने स्टारडम पाया। इस फिल्म में विदेशी कलाकारों ने भी पहचान हासिल की जिनमें से एक रेचल शैली (Rachel Shelley) भी हैं।
लगान में बनी थीं एलिजाबेथ
रचेल शैली ने लगान में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह फिल्म में ब्रिटिश रेजिमेंट कमांडर एंड्रयू रसेल (पॉल ब्लैकथोर्न) की बहन एलिजाबेथ रसेल (रेचल शैली) बनी थी जो मन ही मन भुवन (आमिर खान) से प्यार करती है। उन्हें गांववाले प्यार से गोरी मैम बोलते हैं। रेचल ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
25 साल बाद आमिर से मिलीं एक्ट्रेस
आज भी रचेल शैली, एलिजाबेथ के किरदार के लिए याद की जाती हैं। 25 साल बाद भी उनकी खूबसूरती जरा भी कम नहीं हुई है। हाल ही में, ढाई दशक के बाद रचेल को देख लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।
दरअसल, रचेल लंदन में आयोजित लगान की सिल्वर जुबली इवेंट में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने को-स्टार आमिर खान के साथ इवेंट से फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में रचेल, अभिनेता के साथ पोज दे रही हैं। सिंपल लुक में भी वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनकी तस्वीर देख अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने कहा, "बहुत शानदार।" एक ने लिखा, "हमारे बचपन की गोरी मैम साहब।" एक और ने कहा, "21वीं सदी की बेहतरीन फिल्मों में से एक में इतने शानदार किरदार। वह सीन जिसमें आपका किरदार उसे जाने देने का फैसला करता है, बहुत भावुक कर देने वाला था।" एक ने लिखा, "अल्टरनेट यूनिवर्स में भुवन और एलिजाबेथ।" इस तरह फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं।
हिंदी सीरीज में भी किया काम
बता दें कि रचेल शैली हिंदी फिल्मों से गायब हो गई थीं। सालों तक उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं की थी, लेकिन 2023 में वह कोहरा सीरीज में नजर आईं। आखिरी बार एक्ट्रेस स्क्रीन पर यंग शेरलॉक में एना टिलकॉट के किरदार में दिखी थीं।