मीठापुर-करबिगहिया रूट के फ्लाईओवर का लोकार्पण: ₹249 करोड़ की लागत से तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत; गया-जहानाबाद को जोड़ेगा पुल - Patna News
Published on 28 अग॰ 2026
पटना5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल मीठापुर-करबिगहिया रूट पर नवनिर्मित फ्लाईओवर अब आम लोगों के लिए शुरू हो गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ₹249 करोड़ की लागत से तैयार मीठापुर बस स्टैंड से मीठापुर गोलंबर (भाया नवनिर्मित करबिगहिया गोलंबर, फेज-1) फ्लाईओवर, पहुंच पथ और सेवा पथ का भव्य लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर परियोजना को जनता को समर्पित किया।
मीठापुर से करबिगहिया तक अब बिना रुकावट सफर
फ्लाईओवर के चालू होने के बाद मीठापुर पुराने बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहनों को करबिगहिया गोलंबर तक पहुंचने के लिए नीचे के भीड़भाड़ वाले रास्तों और बार-बार लगने वाले जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। वाहन फ्लाईओवर के रास्ते सीधे करबिगहिया गोलंबर तक पहुंच सकेंगे।
यह मार्ग पटना के बेहद व्यस्त इलाकों को जोड़ता है। मीठापुर, करबिगहिया, पटना जंक्शन और दक्षिण पटना की ओर आने-जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन रोजाना इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फ्लाईओवर शुरू होने से इस पूरे इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।
देखें तस्वीरें…
नए पुल के रूट के बारे में जानकारी लेते सीएम।
सम्राट चौधरी ने मीठापुर बस स्टैंड से मीठापुर गोलंबर (भाया नवनिर्मित करबिगहिया गोलंबर, फेज-1) फ्लाईओवर, पहुंच पथ और सेवा पथ का भव्य लोकार्पण किया।
अधिकारियों से बात करते सीएम सम्राट।
सिग्नल-फ्री होगा सफर, चौराहों पर नहीं रुकेंगे वाहन
नवनिर्मित फ्लाईओवर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाईपास और मीठापुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कई सिग्नल और व्यस्त चौराहों से होकर गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन ऊपरी मार्ग से सीधे करबिगहिया गोलंबर तक जा सकेंगे।
इससे पीक आवर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर कार्यालय जाने वाले लोगों, छात्रों, मरीजों और रोजाना पटना आने-जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।
पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर तक पहुंचना आसान
फ्लाईओवर शुरू होने का सीधा लाभ पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को भी मिलेगा। प्लेटफॉर्म संख्या 10 की तरफ जाने वाले यात्रियों को अब मीठापुर और करबिगहिया इलाके के नीचे के भीड़भाड़ वाले रास्तों पर लंबे समय तक जाम में फंसने की परेशानी कम होगी।
ट्रेन पकड़ने की जल्दी में घर से निकलने वाले यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान जब पटना जंक्शन के आसपास वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है, तब फ्लाईओवर से यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
गया-जहनाबाद जाने वाले यात्रियों को भी फायदा
इस परियोजना का असर केवल मीठापुर और करबिगहिया तक सीमित नहीं रहेगा। दक्षिण पटना से गया, जहानाबाद और राजगीर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। बाईपास और दक्षिणी इलाकों से आने वाले वाहनों को शहर के अंदरूनी हिस्सों में अनावश्यक प्रवेश किए बिना आगे बढ़ने में सुविधा होगी।
पहले करबिगहिया स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी समय जाम में बिताना पड़ता था। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद इस रूट पर यात्रा का समय कम होने और ईंधन की बचत होने की उम्मीद है।
पुराने मीठापुर बस स्टैंड इलाके को भी मिलेगी राहत
मीठापुर का पुराना बस स्टैंड इलाका लंबे समय से भारी ट्रैफिक दबाव वाला क्षेत्र रहा है। बसों, ऑटो, निजी वाहनों और दूसरे व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी।
फ्लाईओवर और उसके पहुंच पथ के चालू होने से वाहनों को वैकल्पिक ऊपरी मार्ग मिल गया है। इससे नीचे की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन आसान होगा।
पटना के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान का अहम हिस्सा
मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर को पटना के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में चल रही बड़ी परियोजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार सरकार और पथ निर्माण विभाग की ओर से राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में मीठापुर-महुली 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और आर-ब्लॉक कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं भी पटना की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर को इस व्यापक कनेक्टिविटी प्लान के फेज-1 के अहम हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
दक्षिण पटना की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद दक्षिण पटना की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है। पटना जंक्शन, करबिगहिया, मीठापुर और बाईपास के बीच आवागमन आसान होने से शहर के एक बड़े हिस्से को इसका फायदा मिलेगा।
.
खबरें और भी हैं...
सीवान के पूर्व DM को 9 दिन बाद नई पोस्टिंग: छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के बाद हटाए गए थे, 6 IAS का ट्रांसफर
1:03
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
खान सर-रौशन आनंद के हाथ में राखियों का वजन 5KG: इतनी राखी बांधी की हाथ नहीं उठ रहा; रौशन आनंद के सेंटर पर 84 तरह की डिश बनी1:27
कॉपी लिंक
शेयर
शेखोपुर में करंट से किसान की मौत: खेत देखने जाते समय नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा
1:09
कॉपी लिंक
शेयर
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेज प्रताप ने मल्लिका को बताया हॉट एंट सेक्सी, गर्लफ्रेंड ने कराया शादीशुदा प्रेमी का मर्डर, कोचिंग सेंटर्स-नेताओं की राखी