निफ्ट कांगड़ा में छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न: 244 ने लिया एडमिशन, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, उद्यमिता पर जोर - Kangra News

Published on 31 जुल॰ 2026

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान कांगड़ा में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं अतिथि।

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से 244 स्नातक (यूजी) एवं स्

.

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और निफ्ट के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

चुनौतियों पर गहराई से समझने पर जोर

द मैजिक टच के संस्थापक राजेश सिद्धार्थ ने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच के साथ-साथ समाज और उसकी चुनौतियों को गहराई से समझने के लिए सूक्ष्म अवलोकन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक सफल डिज़ाइनर वही होता है, जो समस्याओं को पहचानकर उनके रचनात्मक समाधान विकसित कर सके।

'कोट्स' में नेशनल मैनेजर (टेक्निकल सर्विसेज) और निफ्ट के पूर्व छात्र अभय प्रताप ने अपने छात्र जीवन की प्रेरक स्मृतियां तथा उद्योग जगत के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, निरंतर सीखने, कठिन परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स।

कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स।

पूर्व छात्रा मेघा दास ने अपने उद्यमशील अनुभव साझा किए

अमूना हैंडलूम की सीईओ और निफ्ट की पूर्व छात्रा मेघा दास ने अपने उद्यमशील अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय हस्तकरघा, सतत विकास और नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मेघा दास ने स्थानीय शिल्प और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक डिज़ाइन एवं उद्यमिता के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

निफ्ट कांगड़ा के निदेशक डॉ. राहुल चंद्र ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता को निरंतर विकसित करने, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा उपलब्ध प्रत्येक अवसर का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते निफ्ट कांगड़ा के निदेशक डॉ. राहुल चंद्र।

कार्यक्रम को संबोधित करते निफ्ट कांगड़ा के निदेशक डॉ. राहुल चंद्र।

डॉ. चंद्र ने कहा कि निफ्ट केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का भी एक सशक्त मंच है।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यार्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन तथा परिसर भ्रमण आयोजित किया गया। इससे वे संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं से परिचित हो सके। कार्यक्रम के अंतिम दिन संस्थान के विभिन्न छात्र क्लबों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं, ओपन माइक, एड-मैड, कविता पाठ तथा अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।